फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vehicles will ply on the Khazanchi flyover in December.

Noida News: दिसंबर में खजांची फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे वाहन

Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Vehicles will ply on the Khazanchi flyover in December.
- पादरी बाजार की तरफ जाने वाले रास्ते पर एप्रोच का निर्माण है अधूरा
विज्ञापन


- स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ लगभग पूरा हो चुका है निर्माण

गोरखपुर। शहर के सबसे व्यस्तम चौराहों में से एक खजांची चौराहे पर बन रहा फ्लाईओवर अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण कार्यों में काफी तेजी आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि दिसंबर से इस फ्लाईओवर पर वाहन फर्राटा भरना शुरू कर देंगे। इससे पादरी बाजार और स्पोर्ट्स कॉलेज की तरफ जाने वाले मार्ग पर रोजाना लगने वाला जाम काफी हद तक कम हो सकेगा।
स्पोर्ट्स कॉलेज, बरगदवां की तरफ फ्लाईओवर का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। दोनों तरफ के संपर्क मार्ग भी तैयार कर दिए गए हैं। इससे इस हिस्से से गुजरने वाले वाहनों को जल्द ही राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, पादरी बाजार की ओर जाने वाले एप्रोच का कार्य अभी चल रहा है। वहीं पर जलनिगम नगरीय नाले का निर्माण कर रहा है।
विज्ञापन

सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है कि नाला निर्माण से ही एप्रोच बनाने में देरी हो रही है। खजांची चौराहे से फातिमा बाईपास रोड पर पुल के बाईं ओर नाला निर्माण का काम जारी है लेकिन इस दिशा में स्थित एक मंदिर और दो से तीन मकानों काे अभी तक न हटाया जाना निर्माण की गति को प्रभावित कर रहा है। भूमि खाली न होने के कारण नाला निर्माण और एप्रोच रोड का काम रुका हुआ है। इस कारण वाहनों को फिलहाल दाईं ओर से ही आवागमन करना पड़ रहा है, जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 97 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा 600 मीटर लंबा यह फ्लाईओवर जनवरी 2023 में शुरू किया गया था। इस संबंध में सेतु निगम के जीएम मिथिलेश कुमार ने बताया कि अवरोध दूर होते ही एप्रोच रोड का काम तेजी से पूरा करा दिया जाएगा। उम्मीद है कि दिसंबर में इसका निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed