फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vegetable prices doubled, budget spoiled

Noida News: दोगुने हुए सब्जियों के दाम, बिगड़ा बजट

Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sun, 07 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices doubled, budget spoiled
602...पूरानी सब्जी मंडी में खरीदारी करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। लगातार हो रही बारिश के कारण जहां जनजीवन प्रभावित है, वहीं मंडियों ने लगातार बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने गृहणियों के घर का बजट बिगाड़ दिया है। सब्जियों के दाम दोगुने होने से आसमान छू रह हैं, जगह-जगह जलभराव ने लोगों की परेशानी भी बढ़ा दी है। बारिश में खराब होने के कारण सब्जियों मंडियों में नहीं पहुंच पा रही हैं। इस प्राकृतिक आपदा का असर सीधे तौर पर मंडियों में देखने को मिल रहा है।


सब्जी मंडियों में टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च के दामों में 40 से 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हरी सब्जियां जैसे भिंडी और लौकी के दाम भी आसमान छू रहे हैं। इनकी कीमत दोगुनी हो गई है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से जिले के बांध क्षेत्र में फसलों में पानी भर गया गया है। इस कारण से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। बारिश में सड़कों और परिवहन की दिक्कतों के कारण कच्चा माल व सब्जियां समय पर बाजार तक नहीं पहुंच पा रही हैं। इस कारण से भी सब्जियों के दाम दोगुने हो गए हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं की जेब पर भारी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन





बिगड़ गया है बजट : अंजली देवी

गृहिणी अंजली देवी का कहना है कि बारिश के कारण सब्जियां महंगी हो गई हैं। ऐसे में महंगी सब्जियों ने किचन का बजट हिलाकर रख दिया है। हर दिन का खर्च अब बढ़ गया है। अब 200 रुपये की सब्जियां लाने के बाद भी थैला खाली नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





कम आ रहा है माल, दाम बढ़ाना मजबूरी : राजेश कुमार

सब्जी विक्रेता राजेश कुमार ने बताया कि बारिश के कारण खेतों में सब्जियां सड़ रही हैं और मंडियों तक ट्रक भी देर से पहुच रहे हैं। माल कम आ रहा है, इसलिए दाम बढ़ाना मजबूरी हो गया है।





आम आदमी की पहुंच से बाहर हुआ टमाटर : संजय गुप्ता

कुंजपुरा रोड निवासी संजय गुप्ता ने बताया कि आज आम आदमी की पहुंच से टमाटर बाहर हो गया है। जहां 15 दिन पहले टमाटर 40 रुपये प्रति किलो मंडियों में बिक रहा था वहीं आज यह 80 रुपये प्रति किलो बिक रहा है।

सब्जियां 15 दिन पहले आज का दाम
करेला 40 80
शिमला मिर्च 80 120
टमाटर 40 80
गाजर 40 60
प्याज 22 30
अरवी 25 50
लौकी 20 30
खीरा 20 40
लहसुन 80 120
कद्दू 20 30
भिंडी 40 60
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed