Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vacant plots in Alpha-1 have turned into dumping grounds, with piles of trash scattered everywhere.

Noida News: अल्फा-1 में खाली प्लॉट बने कूड़ाघर, जगह-जगह कचरे का अंबार

Fri, 20 Nov 2026 06:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 06:43 PM IST
विज्ञापन
Vacant plots in Alpha-1 have turned into dumping grounds, with piles of trash scattered everywhere.
फोटो---
विज्ञापन

गंदगी और दुर्गंध से आसपास रहने वाले लोग परेशान, बच्चों और बुजुर्गों को भी हो रही परेशानी, बीमारियां फैलने का डर
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। अल्फा-1 सेक्टर में खाली प्लॉटों पर जमा कचरा आसपास रहने वाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। घरों के पास कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को दुर्गंध के बीच रहना पड़ रहा है। सेक्टर के कई हिस्सों में खाली प्लॉट कूड़ाघर बन गए हैं। इनमें घरेलू कचरा, प्लास्टिक, पॉलीथिन और अन्य गंदगी जमा है। लोगों का कहना है कि कचरे के कारण घरों की खिड़कियां खोलना भी मुश्किल हो जाता है। सुबह-शाम उठने वाली दुर्गंध से परिवारों को परेशानी होती है। बच्चों को घर के बाहर खेलने और बुजुर्गों को आसपास आने-जाने में भी दिक्कत होती है। लंबे समय तक कचरा जमा रहने से मच्छर और कीड़े पनपने का खतरा बना हुआ है। इससे लोगों को बीमारियां फैलने की चिंता सता रही है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, ब्लॉक ए, बी, सी और ई के खाली प्लॉटों में लोग लगातार कचरा डाल रहे हैं। कई बार संबंधित विभाग से शिकायत करने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हुआ। लोगों ने प्राधिकरण से खाली प्लॉटों की नियमित सफाई कराने और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

-----------------
-खाली प्लॉटों में लगातार कचरा डाले जाने और नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी बढ़ रही है। दुर्गंध, मच्छरों और बीमारियों के खतरे से आसपास रहने वाले परिवार परेशान हैं। सूबेदार रणवीर चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन


-सेक्टर के कई हिस्सों में खाली प्लॉटों पर कचरे के ढेर लगे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्राधिकरण की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया। विजय शर्मा

-खाली प्लॉटों में जमा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध घरों तक पहुंचती है। मच्छरों और कीड़ों के पनपने से आसपास रहने वाले लोगों में बीमारियों का खतरा बना हुआ है। दिनेश भाटी


-प्राधिकरण से खाली प्लॉटों की नियमित सफाई कराने, कूड़े का उचित निस्तारण करने और खुले में कचरा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। गजेन्द्र दत्त डाबरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed