{"_id":"602bfd608ebc3ee97e292f35","slug":"uttrakhand-police-raids-in-search-of-accused-of-robberry-mewat-news-noi56605965","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस की दबिश
विज्ञापन
तावडू। उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को एटीएम में चोरी और लूटपाट करने वाले बदमाशों की तलाश में गांव शिकारपुर में दबिश दी। ग्रामीणों के मुताबिक, उत्तराखंड पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
तावडू सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से रुड़की पुलिस की टीम एटीएम में चोरी और लूटपाट करने वाले आरोपियों की तलाश में आई थी। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी गांव शिकारपुर में दबिश देने गई थी। तावडू थाना प्रभारी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस ने किसी को भी हिरासत में नहीं लिया है। वहीं, उत्तराखंड पुलिस के सीओ बीएस चौहान ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह रुड़की के सोतबी चौकी की पुलिस गश्त कर रही थी। तभी पुलिस को वहां पर स्थित एक एटीएम से खटपट की आवाज सुनाई दी। पुलिस ने एटीएम बूथ का शटर उठाया तो देखा कि तीन बदमाश एटीएम को काट रहे थे। खुद को फंसता देख बदमाश सतर्क हो गए और पुलिस पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान तफीम निवासी गांव शिकारपुर थाना तावडू के रूप में हुई। पुलिस को मौके से सिलिंडर, कटर स्प्रे, प्लास, पेचकस और हथियार आदि बरामद हुए। आरोपी तफीम ने चार और अपने साथियों के नाम बताए। इन आरोपियों की तलाश में रुड़की पुलिस की टीम स्थानीय पुलिस के साथ गांव शिकारपुर में दबिश देने पहुंची। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
गुजरात और दिल्ली पुलिस ने भी दी थी दबिश
एटीएम में चोरी और लूटपाट करने वाले आरोपियों की तलाश में कई राज्यों की पुलिस पिछले एक माह में तावडू उपमंडल के गांवों में दबिश दे चुकी है । 6 जनवरी को गुजरात पुलिस की टीम ने गांव बेरी में दबिश दी थी। 7 फरवरी को दिल्ली पुलिस की टीम ने गांव सुन्ध, बावला पचगांव और खोरी कलां में आरोपियों की तलाश की थी। सूत्रों के अनुसार, एटीएम को निशाना बनाने वाले बदमाशों का गैंग अलग-अलग टीम के रूप में सक्त्रिस्य है। गांव शिकारपुर पचगांव, बावला, बेरी, सुन्ध, खोरी कलां, छारोड़ा आदि गांवो में आरोपियों की टीमें सक्रिय हैं।