फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Uproar at Hyde Park Society's GBM

Noida News: हाईड पार्क सोसाइटी की जीबीएम में हंगामा

Mon, 12 Oct 2026 08:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
Uproar at Hyde Park Society's GBM
12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित हाईड पार्क सोसाइटी की रविवार को हुई आम सभा (जीबीएम) में वित्तीय अनियमितताओं को लेकर निवासियों और एओए पदाधिकारियों के बीच तीखी बहस हुई। निवासियों ने बीते तीन से चार वर्षों में करीब 12 करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से शिकायत और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से जांच कराने की मांग की।


निवासियों के अनुसार, वर्ष 2022-23 में बैंक खातों में मौजूद 3.80 करोड़ रुपये की राशि 2025-26 तक घटकर करीब 50 लाख रुपये रह गई। लोगों ने 2.66 करोड़ रुपये के नुकसान और करीब 32 लाख रुपये के कॉमन एरिया मेंटेनेंस शुल्क कथित तौर पर माफ किए जाने पर भी सवाल उठाए। वहीं, एओए ने आरोपों को खारिज करते हुए पांच वर्षों का वित्तीय विवरण और बैलेंस शीट बैठक में प्रस्तुत करने का दावा किया। प्रबंधन के अनुसार, घाटे पर नियंत्रण के लिए हर महीने एक लाख रुपये बचाने की योजना बनाई गई है। साथ ही मेंटेनेंस शुल्क के बकायेदारों से वसूली की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed