{"_id":"690b9c6cafe8e592fb070d76","slug":"unnao-newes-na-news-c-221-1-uno1001-139727-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक बाइक पर सवार सगे तीन भाइयों की लोडर की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक बाइक पर सवार सगे तीन भाइयों की लोडर की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो-16- अरुण (फाइल फोटो)
बीघापुर/मौरावां (उन्नाव)। मौरावां-बिहार मार्ग पर मंगलवार की रात गढ़ी गांव के पास तेज रफ्तार लोडर की टक्कर से बाइक सवार तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद बेकाबू लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
मौरावां थाना के बखतखेड़ा गांव निवासी अरुण कुमार (32), छोटे भाई सचिन (26) और छोटू (22) के साथ बाइक से कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए मंगलवार की रात 9:30 बजे घर से निकले थे। रात करीब 12 बजे बिहार-बक्सर मार्ग पर गढ़ी गांव के पास उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे मोड़ पर खाद लादकर जा रहे लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे अरुण कुमार की लगभग आधी गर्दन कट गई। हेलमेट न होने से सचिन और छोटू को भी सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने के बाद बेकाबू लोडर सड़क किनारे खंती में पलट गया। इसी दौरान वहां से निकल रहे लच्छीखेड़ा निवासी रोहित ने यूपी-112 पर घटना की जानकारी दी।
इस पर बिहार थानाध्यक्ष राहुल सिंह पहुंचे और तीनों घायलों को सुमेरपुर पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने सचिन और छोटू को मृत घोषित कर दिया। अरुण की गर्दन में गहरा जख्म और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरी चोटें होने से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां कानपुर हैलट भेज दिया गया।
विज्ञापन
हैलट में अरुण की हालत में सुधार न हुआ तो डॉक्टर ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। तीन सगे भाइयों की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार बेहाल हो गया। सीओ मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि लोडर की टक्कर से तीन भाइयों की मौत हुई है। लोडर कब्जे में है। चालक का पता लगाया जा रहा है।