{"_id":"66f41e07cdf356dd7f0503a2","slug":"uncle-killed-four-year-old-girl-after-raping-her-noida-news-c-340-1-del1011-62612-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फूफा ने चार साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फूफा ने चार साल की बच्ची को दुष्कर्म के बाद मार डाला
विज्ञापन
भाई के घर से पत्नी नहीं लौटना चाहती थी गांव, इस कारण दी वारदात अंजाम
बाहरी जिला पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद से सीतापुर से आरोपी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नरेला औद्योगिक थाना क्षेत्र में रविवार को शराबी फूफा ने चार साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव झाड़ियों में फेंक दिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को यूपी पुलिस की मदद से सीतापुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ नरेला में साले के घर पर रहता है। पत्नी व बच्चों के साथ आरोपी घर लौटना चाहता था, लेकिन पत्नी उसकी शराब पीने की आदत से परेशान होकर नहीं लौटना चाहती थी। इससे नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
डीसीपी रवि कुमार सिंह के अनुसार, 22 सितंबर को पीड़ित ने सूचना दी कि जीजा ने बेटी को अगवा कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि बहन-जीजा में अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोपी ने साले को पत्नी को वापस गांव भेजने के लिए कहा था। साथ ही, धमकी थी दी कि पत्नी को नहीं भेजने पर वह उसकी बेटी को अगवा कर लेगा। परिजनों को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन बेटी के गायब होने के बाद पीड़ित ने आरोपी से फोन पर बात की तो उसने अगवा करने की बात मान ली। पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर की लोकेशन का पता लगाया जो सीतापुर की निकली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी दिहाड़ी मजदूर है। पत्नी नरेला में एक फैक्ट्री में काम करती है। घटना वाले दिन आरोपी का पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया और हत्या के बाद शव को टिकरी गांव के खुले तालाब के पास झाड़ियों में फेंक दिया। इसके बाद सीतापुर चला गया।