{"_id":"68a08de6a6b53bcd3806ddd9","slug":"uer-2-accessible-airport-in-40-minutes-from-singhu-border-noida-news-c-340-1-del1004-101315-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूईआर-2 : सिंघू बॉर्डर से 40 मिनट में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूईआर-2 : सिंघू बॉर्डर से 40 मिनट में पहुंच सकेंगे एयरपोर्ट
विज्ञापन
आज पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, मुख्यमंत्री ने रोहिणी सेक्टर-37 को दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया
मुख्यमंत्री ने पीएम का आभार जताया, कहा- ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शहरी विस्तार सड़क-2 (यूईआर-2) को राजधानी के लिए गेम-चेंजर बताया। ये कॉरिडोर दिल्ली को जाम से राहत देगा। इससे सिंघू बॉर्डर से 40 मिनट में आईजीआई एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा। एनसीआर से चंडीगढ़ तक यात्रा आसान होगी और प्रदूषण कम होगा। मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी का आभार जताते हुए कहा कि ये प्रोजेक्ट विकसित दिल्ली बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने रविवार को होने वाले उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रोहिणी सेक्टर-37 में अधिकारियों और पार्टी नेताओं के साथ दौरा किया और जरूरी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूईआर-2 दिल्ली के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली महत्वपूर्ण परियोजना है। ये कॉरिडोर अलीपुर (एनएच-44) से शुरू होकर मुंडका, बक्करवाला, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (एनएच-48) तक जाएगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि अब सिंघू बॉर्डर से आईजीआई एयरपोर्ट तक का सफर जो पहले दो घंटे में पूरा होता था अब मात्र 40 मिनट में पूरा होगा। ये रोड इनर और आउटर रिंग रोड पर वाहनों का दबाव कम करेगा जिससे मुकरबा चौक, मधुबन चौक, पीरागढी चौक और धौला कुआं जैसे व्यस्त चौराहों पर जाम की समस्या खत्म होगी।
प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा
मुख्यमंत्री ने बताया कि ये कॉरिडोर चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की यात्रा को तेज और आसान बनाएगा। ये दिल्ली-जयपुर और दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ेगा जिससे लंबी दूरी का सफर भी सुगम होगा। यातायात की सुगमता से ईंधन की खपत कम होगी जिससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी। ये प्रोजेक्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में योगदान देगा।
विज्ञापन
ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनें : रेखा गुप्ता
प्रधानमंत्री रोड शो और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री ने दिल्लीवासियों से अपील की है कि वे इस ऐतिहासिक मौके का हिस्सा बनें। यूईआर-2 दिल्ली को जाम मुक्त, पर्यावरण के अनुकूल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।