फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two swiggy delivery boys arrested for stealing homes

घरों में चोरी करने वाले स्वीगी के दो डिलीवरी बॉय गिरफ्तार

Wed, 03 Mar 2021 01:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Two swiggy delivery boys arrested for stealing homes
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
नोएडा। घरों में चोरी करने वाले स्वीगी के दो होम डिलीवरी बॉय को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी घरों में खाना पहुंचाने के दौरान आसपास के फ्लैट की रेकी कर बाद में चोरी की वारदात करते थे। पुलिस ने आरोपियों से एलईडी, घड़ी, समेत बाइक बरामद की है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने मंगलवार सुबह सेक्टर-46 के पास से मूलरूप से बुलंदशहर निवासी काफिल और रविशंकर को गिरफ्तार किया। वर्तमान में सेक्टर-126 में रहने वाले दोनों आरोपी फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी स्वीगी में काम करते हैं। इन्हें डिलीवरी करने के लिए गोल्फ कोर्स के आसपास का एरिया आवंटित था। आरोपी खाने की डिलीवरी करने के दौरान सोसाइटी व सेक्टर के घरों की रेकी करते थे। बाद में वहां जाकर लोहे के औजार से घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने पिछले महीने सेक्टर-45 में कारोबारी यतीश अग्रवाल के घर भी इसी तरह चोरी की थी। वहां से करीब डेढ़ लाख की नकदी, घड़ी, एलईडी समेत अन्य सामान चोरी किया था। चोरी किए गए पैसों से एक स्पलेंडर बाइक खरीदी थी। पुलिस ने बाइक को भी बरामद कर लिया है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed