फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two smugglers of Bambiha gang arrested, 6 pistols recovered

Noida News: बंबीहा गिरोह के दो तस्कर गिरफ्तार, 6 पिस्टल बरामद

Thu, 04 Apr 2024 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 08:33 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers of Bambiha gang arrested, 6 pistols recovered
मध्यप्रदेश से हथियार लाकर पंजाब, हरियाणा दिल्ली में बेचते थे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
स्पेशल सेल ने पंजाब के देवेंदर बंबीहा गिरोह के हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ गगन और गुरपाल सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है। आरोपी मध्यप्रदेश से हथियार लाकर पंजाब, दिल्ली व हरियाणा में बेचते थे। इनके कब्जे से छह अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गईं हैं। तस्कर मुख्य रूप से खरगांव, धार, बड़वानी और बुरहानपुर के इलाकों से हथियार लाते थे।

स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त मनोज सी के अनुसार, स्पेशल सेल की उत्तरी रेंज में तैनात इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार व इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम को पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के गैंगस्टरों को हथियार आपूर्ति करने वाले गिरोह की सूचना मिली। इसके बाद एसीपी राहुल कुमार सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार व राकेश कुमार की टीम ने शेखदौलत, तहसील जगराओं, लुधियाना निवासी गुरविंदर सिंह और गुरपाल सिंह को जीटी रोड दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि दोनों देवेंदर बंबीहा गिरोह के सदस्य हैं। गुरविंदर को स्थानीय गिरोह से संबंध रखने वाले बदमाशों ने सार्वजनिक रूप से पीटा था। इससे अपमानित होकर वह नवंबर 2022 में गुरपाल के साथ मलयेशिया चला गया और कंस्ट्रक्शन कंपनी में काम करने लगा। इसी बीच दोनों का संपर्क स्कूल के दोस्त जॉन से हुआ, जो देवेंदर गिरोह का सदस्य था। जॉन की जीवनशैली से प्रभावित होकर दोनों गिरोह में शामिल हो गए और फरवरी,24 में वे भारत आ गए। इसके बाद जॉन ने मध्यप्रदेश से गिरोह के लिए हथियार पहुंचाने के बदले गुरविंदर के दुश्मनों को खत्म करने में मदद की। गुरविंदर का रिश्तेदार कुलदीप सिंह 2017 में मानूके सरपंच शिअद नेता बेअंत सिंह की हत्या के आरोप में फिरोजपुर जेल में बंद है। कुलदीप बंबीहा गिरोह का सदस्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed