फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two people were injured in road accidents.

Noida News: सड़क हादसों में दो लोग घायल

Mon, 09 Feb 2026 08:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 08:46 PM IST
विज्ञापन
Two people were injured in road accidents.
सड़क हादसों में दो लोग घायल
विज्ञापन

नोएडा। कोतवाली फेज-3 क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गए। दोनों मामलों में कोतवाली फेज-3 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। गढ़ी चौखंडी निवासी राधाकृष्ण ने पुलिस से शिकायत की है कि उनका बेटा हिमांशु गाजीपुर मंडी में फूल बेचने का काम करता है। हिमांशु 16 जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे पर्थला गोल चक्कर के पास गया था। वहां पर नोएडा नंबर की कार के चालक ने टक्कर मारकर हिमांशु को घायल कर दिया। हिमांशु के सिर, हाथ, पैर में चोटें आई हैं। वहीं सोरखा गांव में रहने वाले सौरभ कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि उनके पिता अनिल शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे साइकिल लेकर निकले थे। सेक्टर 70 स्थित क्लियो काउंटी सोसाइटी के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अनिल के सिर, आंख और चेहरे पर चोटें आई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed