फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two miscreants who looted by giving lift arrested after encounter

Noida News: लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who looted by giving lift arrested after encounter
फोटो:
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो गिरफ्तार

- दोनों के पैर में लगी गोली, कार और तमंचा बरामद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
दादरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को सेक्टर जू के पास मुठभेड़ के बाद लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। मुठभेड़ में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों की पहचान बिलासपुर निवासी जावेद उर्फ जाबर और दादरी निवासी जावेद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के से लूट के 32 हजार रुपये, दो तमंचा और एक कार बरामद की है। गिरोह के अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रविवार को सेक्टर जू के पास संदिग्धों की जांच की जा रही थी। उसी समय आई-10 कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन कार सवार युवक पुलिस पर फायरिंग करते हुए भाग निकले। जवाब में पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में बदमाशों के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी बदमाशों ने बताया कि 30 जुलाई की रात में फर्रुखाबाद निवासी अशोक कुमार को लिफ्ट देकर लूटा था। पीड़ित से 20 हजार रुपये और मोबाइल से 45 हजार रुपये ट्रांसफर भी कराए थे। लूट के बाद आरोपी पीड़ित को कार से धक्का देकर फरार हो गए। दो माह पूर्व भी दादरी बाइपास फ्लाईओवर के पास बाइकसवार से 12 हजार लूटे थे। पीड़ित ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में लगी है। एसीपी सार्थक सेंगर का कहना है कि बदमाश जावेद उर्फ जाफर पर 32 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed