फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two dead brothers killed by ramming bullets crime news greater noida

ग्रेटर नोएडा: ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर दो भाईयों की हत्या, तीन दोस्त घायल

Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 30 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two dead brothers killed by ramming bullets crime news greater noida
दोनों भाईयों को लाया गया अस्पताल (मृतक भाई- फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर बांगर में करीब 40 दिन पुराने विवाद में शुक्रवार रात जिम से लौट रहे युवकों पर एक पक्ष के लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इसमें दो सगे भाइयों की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। दम तोड़ने वाले युवकों में एक स्टेट लेवल का बॉडी बिल्डर भी था। दोनों भाई रबूपुरा में जिम चलाते थे। 
विज्ञापन


वहीं, घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात से गांव में तनाव है। ऐसे में कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। पुलिस के अनुसार रामपुर बांगर निवासी गिरिराज के बेटे गजेंद्र (32) और स्टेट लेवल का बॉडी बिल्डर आकाश (23) शाम सात बजे परिवार के अन्य युवकों के साथ तीन-चार गाड़ियों में सवार होकर जिम से लौट रहे थे। 
विज्ञापन


सभी युवक जैसे ही घर से लगभग ढाई सौ मीटर दूरी तक पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इसमें गजेंद्र और आकाश के अलावा जीतू, सुनील और राहुल घायल हो गए। घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल लाया गया जहां आकाश और गजेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। आकाश अविवाहित था जबकि गजेंद्र के तीन बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, वारदात में घायल जीतू को ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। सुनील और राहुल को छर्रे लगे थे उनकी हालत खतरे से बाहर है। वहीं, परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कैलाश अस्पताल में जमा हो गए और हंगामा करने लगे। दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास हुए थे। पीड़ित पक्ष और आरोपी एक ही परिवार के लोग हैं। 

इस कारण से ग्रामीण और अन्य लोगों ने दोनों पक्षों में कई बार समझौता कराने का भी प्रयास किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस चेत जाती तो नहीं जाती दो भाइयों की जान ग्रेटर नोएडा। दो सगे भाइयों की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस पर बड़ी लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि 40 दिन में चार बार झगड़े और हमले की घटनाएं हुईं। 

इसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ गया और उन्होंने शुक्रवार को वारदात अंजाम दे दी। सबसे पहले 20 अक्तूबर को दोनों पक्षों के बीच रास्ते में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में मारपीट हुई थी। इसके बाद 25 अक्तूूबर को जिम से लौटते समय आकाश पर गोलियां चलाई गई थीं। 

आकाश की जांघ में गोली लगी थी। परिजनों ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई। शुक्रवार सुबह गजेंद्र और आकाश के पिता घर लौट रहे थे इस दौरान दूसरे पक्ष ने रास्ते में रोककर उनसे मारपीट की थी। महिलाओं ने उन्हें बचाया था। 

इस घटना की तहरीर गांव पुरा थाना पुलिस को दी गई। साथ ही, 25 तारीख को हुई घटना के मामले में भी गिरफ्तारी की मांग की। थाना पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। ऐसे में सवार उठ रहा है कि आखिर पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं की।

एसपी देहात रणविजय सिंह ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। परिजन की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed