{"_id":"68cf05ea45df32a1870ef46b","slug":"two-bikes-collided-three-injured-na-news-c-275-1-smbd1033-127151-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दो बाइक आपस में भिड़ीं, तीन घायल
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र में संभल-आदमपुर मार्ग पर दो बाइक आमने-सामने से भिड़ गईं। हादसे में बाइक सवार अमरोहा के थाना रहरा निवासी रामेश्वर और नरेटा मोहम्मद निवासी शाहरुख व असलम घायल हो गए। इसमें रामेश्वर की हालत गंभीर है। उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।
शनिवार को संभल-आदमपुर मार्ग पर गांव सौंधन के निकट मिलक को जाने वाले रास्ते के सामने यह हादसा हुआ। रामेश्वर सौंधन की ओर से संभल की ओर आ रहे थे, जबकि शाहरुख और असलम सौंधन की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक आपस में भिड़ीं तो घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से रामेश्वर को परिजन मेरठ ले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि बाइक कब्जे में ली गई हैं। संवाद