फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for stealing Rs 35,000 from a house

Noida News: घर से 35,000 रुपये चुराने में दो गिरफ्तार

Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 22 Nov 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing Rs 35,000 from a house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शिवपुरी-बी कॉलोनी स्थित घर से ताले तोड़कर 35 हजार की नकदी चोरी कर ली गई। घटना 17 से 20 नवंबर के बीच हुई। इस दौरान परिवार के लोग जम्मू के कटरा स्थित श्री वैष्णो माता के मंदिर गए थे सूचना पर गांधीनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली। साथ ही चोरी के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी जगबीर सिंह ने बताया कि 20 नवंबर को शिवपुरी कॉलोनी निवासी महेंद्र जायसवाल ने तहरीर दी थी कि वह अपने परिवार के साथ 17 नवंबर को घर से जम्मू के कटरा स्थित श्री वैष्णो माता के मंदिर गए थे। 20 नवंबर को घर लौटने पर देखा कि गेट का ताला टूटा है। घर के अंदर अलमारी का ताला भी टूटा था। अलमारी से 35 हजार रुपये चोरी हैं।
विज्ञापन

इस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम गठित की। टीम ने तकनीकी व मुखबरी के आधार पर इस चोरी के आरोप में लाजपत नगर निवासी संजीव व मिश्रा कॉलोनी निवासी साहिल को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी किए रुपये व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली गई। दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed