फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Two arrested for grabbing scrap contract for Ravi Kana gang

Noida News: रवि काना गिरोह के लिए स्क्रैप का ठेका हथियाने वाले दो गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2024 04:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for grabbing scrap contract for Ravi Kana gang
रवि काना गिरोह के लिए स्क्रैप का ठेका हथियाने वाले दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बीटा-दो थाने में दोनों पर दर्ज है गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा



माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा। गैंगस्टर स्क्रैप माफिया रवि काना गिरोह के लिए जबरन कबाड़ का ठेका हासिल करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमन और अवध उर्फ बिहारी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना बीटा-दो में गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज है। आरोपियों से पुलिस रवि काना का ठिकाना पता करने की कोशिश में जुटी है। दोनों आरोपी फैक्ट्रियों के मालिकों को धमकाकर स्क्रैप का ठेका हासिल करते। मामले में एक आरोपी राजकुमार पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।
बीटा-दो के थाना प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि अवध दो साल पहले भी रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार हुआ था। इस समय जमानत पर था। पिछले दिनों बिसरख थाना क्षेत्र में एक धर्मकांटा संचालक ने भी अवध पर रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

---
इन पर है केस दर्ज


थाना बीटा-दो पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत सरगना रवि, राजकुमार नागर, तरुण छोंकर, अनिल, विक्की, अफसार, अमन, विशाल, अवध उर्फ बिहारी उर्फ अमर सिंह, महकी नागर उर्फ महकार, राशिद अली, आजाद नागर, प्रहलाद, विकास नागर, काजल झा व रवि की पत्नी मधु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
आयकर विभाग ने शुरू की बरामद पैसे की जांच


रवि के गुर्गों शमशीर और मिंटू को 35 लाख रुपये की रंगदारी देने जा रहे गाजियाबाद के व्यापारी अनिल बंसल के मामले में आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है। बुधवार रात को अनिल से यह रकम पुलिस ने बरामद कर ली थी। पुलिस ने बताया कि हमने इसकी जानकारी आयकर विभाग को दी। वह आय के स्रोत आदि की जांच कर रहे हैं। आयकर विभाग ने बरामद पैसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed