फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Travelling on the Rangeley-Miru road turns deadly

Noida News: रांगले-मीरू सड़क पर सफर बना जानलेवा

Fri, 24 Oct 2025 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Travelling on the Rangeley-Miru road turns deadly
किन्नौर की मीरू-रांगले सडक़ की पांच साल से नहीं सुधर रही हालत। संवाद
करीब पांच किलोमीटर का हिस्सा खस्ता हालत में, जगह-जगह गड्ढे
विज्ञापन

मीरू पंचायत के लोग आवाजाही के लिए झेल रहे परेशानी
बीरबल नेगी

सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार उपमंडल की मीरू पंचायत को जोड़ने वाली रांगले-मीरू सड़क पर सफर जोखिमभरा बना हुआ है। मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे ही गड्ढे पड़े हुए हैं। लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
रांगले-मीरू सड़क पर करीब पांच किलोमीटर का हिस्सा खस्ता हालत में है। मीरू पंचायत के चोलिंग, रांगले, रूम प्राचे, मसलेंगे, तिलचोका, सांनतांगचौंनदेन, रियाभी, कुटांगचों, ओएनींगचे और गौंनपोदेंन गांवों के हजारों ग्रामीण खतरे के साये में सफर करने के लिए मजबूर हैं। सड़क की हालत इतनी खराब है कि जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के साथ-साथ सड़क संकीर्ण भी है। मरीजों को भी हिचकोले खाते हुए अस्पताल तक पहुंचना पड़ रहा है। किसान और बागवानों को भी नकदी फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन


मीरू पंचायत प्रधान नरेंद्र नेगी, सुधीर कुमार नेगी, किरण नेगी, बुद्ध रतन नेगी, विन्या सिंह नेगी, रुपिंदर नेगी सहित कई अन्य ग्रामीणों ने कहा कि सड़क की दयनीय दशा के कारण आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोग निर्माण विभाग से जल्द सड़क की हालत को सुधारने की मांग उठाई है ताकि हजारों लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोग निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता प्रमोद नेगी ने बताया कि सड़क को सुधारने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत डीपीआर तैयार कर भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही मार्ग की हालत जल्द सुधारी जाएगी। संवाद

किन्नौर की मीरू-रांगले सडक़ की पांच साल से नहीं सुधर रही हालत। संवाद

किन्नौर की मीरू-रांगले सडक़ की पांच साल से नहीं सुधर रही हालत। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed