फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic stopped for the arrival of the former President, there was a jam

Noida News: पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के लिए रोका यातायात, लगा जाम

Wed, 29 Nov 2023 01:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Traffic stopped for the arrival of the former President, there was a jam
फोटो---
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति के आगमन के लिए रोका यातायात, लगा जाम
- नोएडा-दिल्ली लिंक रोड पर करीब 40 मिनट फंसे वाहन चालक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के दिल्ली से सेक्टर-75 निवासी रिश्तेदार के घर आने के दौरान यातयात पुलिस ने वीआईपी रूट पर करीब पांच मिनट के लिए वाहनों का संचालन रोक दिया। मंगलवार दोपहर पूर्व राष्ट्रपति के जाने के बाद वाहनों को रास्ते पर जाने दिया गया। इस दौरान चिल्ला से महामाया फ्लाईओवर, डीएनडी लिंक रोड, फिल्म सिटी के सामने, दलित प्रेरणा स्थल के नीचे सेक्टर-18 फ्लाईओवर के पास वाहनों की कतार लग गई। वाहनों का संचालन पांच मिनट रोके जाने का असर करीब 40 मिनट तक बना रहा। इस दौरान चालकों को जाम की स्थिति का सामना करना पड़ा।
पूर्व राष्ट्रपति दोपहर करीब 2:25 बजे डीएनडी के रास्ते शहर में दाखिल होकर फिल्म सिटी के रास्ते सेक्टर-75 स्थित गंतव्य तक पहुंचे। इस दौरान यातायात विभाग ने मार्ग पर वाहनों का संचालन रोककर डायवर्ट कर दिया था। रिश्तेदार से मिलने के बाद शाम करीब 4.30 बजे सेक्टर-71 अंडरपास और सेक्टर-62, मॉडल टाउन के रास्ते दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान उनके रूट के सभी अंडरपास, तिराहे, लाल बत्ती और लिंक रोड पर पुलिस तैनात रही। डीसीपी यातायात अनिल कुमार यादव का कहना है कि पूर्व राष्ट्रपति के आगमन और उनके जाने के रूट अलग-अलग तय किए गए थे। उनके मार्ग में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके गंतव्य मार्ग पर अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मचारियों के साथ मार्शल की डयूटी भी डयूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों से घरों में रहे निवासी
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-75 स्थित डासनेक द ज्वेल ऑफ नोएडा सोसाइटी में मंगलवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपनी बेटी के साथ पहुंचे। सोसाइटी में मौजूद सभी निवासियों को सुरक्षा कारणों घरों में रहने के निर्देश दिए गए थे। निवासी श्रेया शर्मा ने बताया कि इससे पहले भी पूर्व राष्ट्रपति इसी सोसाइटी में आए थे, मगर इस बार सुरक्षा व्यवस्था ज्यादा कड़ी थी। पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें घरों में रहने के लिए निर्देश दिए गए थें। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सोसाइटी के इमारत में इनकी बेटी ने फ्लैट खरीदा है। जिसे देखने के लिए पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed