{"_id":"6aa2c3480471f2493e07e935","slug":"traffic-police-organize-bike-rally-to-publicize-national-lok-adalat-noida-news-c-23-1-lko1064-105694-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली यातायात पुलिस की बाइक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए निकाली यातायात पुलिस की बाइक रैली
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से यातायात पुलिस क
-12 सितंबर को जनपद मुख्यालय और सभी तहसील न्यायालयों में होगा आयोजन, लंबित मामलों के निस्तारण का मिलेगा अवसर
फोटो-
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। आगामी 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को यातायात पुलिस की बाइक रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अतुल श्रीवास्तव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। करीब 30 बाइकों पर यातायात पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी रैली में शामिल हुए। रैली दीवानी न्यायालय से शुरू होकर एलजी चौक, जगतफार्म होते हुए परीचौक पहुंची। यहां पुलिसकर्मियों ने लोगों को पंपलेट वितरित कर राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी और अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
जिला न्यायाधीश ने बताया कि 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से जनपद मुख्यालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में लोक अदालत आयोजित होगी। इसमें आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मोटर वाहन चालान, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, उत्तराधिकार, दीवानी वाद, एनआई एक्ट, ई-चालान, विद्युत अधिनियम और भू-राजस्व समेत कई मामलों का निस्तारण किया जाएगा। बैंक ऋण, विद्युत और बीएसएनएल बिल से जुड़े प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान होगा। उन्होंने लोगों से लंबित मामलों के त्वरित और सुलभ निस्तारण के लिए लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की। सुविधा के लिए टेली सेवा भी शुरू की गई है। लोग 7678643985 पर संपर्क कर सकते हैं।