फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic police diversion plan issued due to repair of structure on DND toll road

Noida Traffic Advisory: आज आधी रात से नोएडा में रूट डायवर्जन, DND से गुजरने वाले यात्री पहले पढ़ लें

Sat, 22 Feb 2025 11:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 11:16 PM IST
सार

दिल्ली नोएडा को जोड़ने वाले डीएनडी टोल रोड पर मरम्मत का काम चलने वाला है। जिसको लेकर नोएडा पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी। ऐसे में घर से निकलने से पहले नोएडा पुलिस की एडवाइजरी पढ़ लें।

विज्ञापन
Traffic police diversion plan issued due to repair of structure on DND toll road
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

रविवार रात 12 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक डीएनडी टेल रोड पर स्ट्रक्चर की मरम्मत का कार्य किया जाना है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से इस दौरान ट्रैपिक डायवर्जन प्लान जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस दौरान नोएडा से वाया डीएनडी दिल्ली की ओर जाने वाले यातायात का डायवर्जन किया जाएगा। हालांकि काम रात के वक्त किया जा रहा है इस वजह से खासा जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी।
विज्ञापन


लेकिन फिर भी सतर्कता को ध्यान में रखते हुए ट्रैपिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। डीसीपी ट्रैफिक लखन सिंह यादव ने बताया कि वाहन चालक असुविधा से बचने के लिए कृपया वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। कोई भी परेशानी होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा डायवर्जन
1. महामाया की ओर से डीएनडी की ओर जाने वाले वाहन, दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
2. रजनीगंधा या सेक्टर-16 की ओर से डीएनडी टोल होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन.डीएनडी टेल से यू-टर्न कर चिल्ला होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed