{"_id":"68dec5e2e967e209a30959f1","slug":"traffic-lights-will-be-installed-at-five-places-in-the-city-the-locations-are-marked-na-news-c-17-roh1020-737901-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शहर में पांच जगह लगेंगी ट्रैफिक लाइट्स, स्थान चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शहर में पांच जगह लगेंगी ट्रैफिक लाइट्स, स्थान चिह्नित
विज्ञापन
11 रोहतक में वीरवार को अशोक चौक के पास लगा जाम। संवाद
रतन चंदेल
रोहतक। सड़कों पर ट्रैफिक का बोझ हर साल बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में यहां की सड़कों पर तीन लाख से अधिक वाहन दौड़ रहे हैं। ट्रैफिक के बढ़ने से जाम की स्थिति बन रही है। ऐसे में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर निगम की ओर से ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना तैयार की गई है।
शहर में पांच स्थान पर ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। नगर निगम की ओर से इसके लिए अलग-अलग जगहों का चयन किया गया। इस पर करीब एक करोड़ खर्च होने की उम्मीद है। बता दें कि जिले की सड़कों पर हर साल करीब 15,000 नए वाहन आते हैं।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर में ट्रैफिक लाइट्स बढ़ाने की मांग करने पर नगर निगम ने इस पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए पांच नए स्थान चुने गए हैं।शहर में फिलहाल सोनीपत स्टैंड, सैन भगत चौक, पावर हाउस, दिल्ली बाईपास चौक, रुपया चौक, भिवानी चुंगी, नया बस स्टैंड, जींद बाईपास व लाढ़ोत रोड चौक सहित 10 जगहों पर ट्रैफिक लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ट्रैफिक लाइट लगाने के लिए इन स्थानों को चुना
जाट भवन टी पॉइंट, वीटा चौक, हिसार बाईपास चौक, सेक्टर-14 चौक व शीला सिनेमा टी पॉइंट शामिल हैं। उम्मीद है कि महीनेभर में इन स्थानों पर नई ट्रैफिक लाइट लग जाएगी। इससे यहां पर लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
वर्जन
शहर में यातायात को सुचारु रूप से चलाने के लिए 135 कर्मचारी लगाए गए हैं। इनमें 90 होम गार्ड्स, 33 पुलिसकर्मी व 10 एसपीओ शामिल हैं। शहर की सड़कों पर ट्रैफिक हर साल बढ़ता जा रहा है। इसके चलते ट्रैफिक सिग्नल बढ़ाने की मांग नगर निगम से की गई है। -इंस्पेक्टर जसबीर सिंह, यातायात पुलिस, रोहतक।