फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traffic jams caused by trucks parked on the road; complaints of misconduct towards female employees.

Noida News: सड़क पर ट्रकों की पार्किंग से जाम, महिला कर्मचारियों से अभद्रता की शिकायत

Mon, 21 Sep 2026 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Traffic jams caused by trucks parked on the road; complaints of misconduct towards female employees.
-आईईए प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान की मांग की
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (आईईए) के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रूपम से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्रों की समस्याएं रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने इकोटेक-2 में ट्रकों की अव्यवस्थित पार्किंग और बिना जल कनेक्शन पानी के बिल भेजे जाने का मुद्दा उठाया। आईईए अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि इकोटेक-2 में दो बड़ी कंपनियों में आने वाले ट्रक सड़कों पर खड़े किए जाते हैं। इससे जाम की स्थिति रहती है और अन्य औद्योगिक इकाइयों को परेशानी होती है। उद्यमी वेंकटरमन ने ट्रक चालकों पर महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि बिना जल कनेक्शन के भी हजारों इकाइयों को पानी के बिल भेजे जा रहे हैं। अनुमति और एनओसी के लिए उद्यमियों को इन बिलों का भुगतान करना पड़ता है। डीएम ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed