{"_id":"6a26d37abd304d633509b482","slug":"traders-told-their-problems-to-gst-officials-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-7576-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों को बताई समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों को बताई समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
व्यापारियों ने जीएसटी अधिकारियों को बताई समस्याए
यमुना सिटी। जेवर क्षेत्र के व्यापारियों की समस्या जानने के लिए सोमवार को जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ संवाद किया। अधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी समस्याएं सुनी और ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। वहीं जो समस्याएं मौके पर हल नहीं हो सकी, उनके लिए व्यापारियों को आश्वासन दिया गया है। अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा है कि व्यापारियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। खुर्जा रोड स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र के व्यापारी शामिल हुए। व्यापारियों ने रिटर्न दाखिल करने, कर संबंधी प्रक्रियाओं तथा अन्य व्यावसायिक समस्याओं पर चर्चा की। उप्र व्यापार मंडल जेवर के अध्यक्ष संजय माहेश्वरी, महासचिव कुलदीप पंडित, नरेंद्र गोयल, अनिल गोयल, पवन शर्मा, पुनीत गर्ग, जैनेंद्र जैन समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।