फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Traders protest against bill

पुन्हाना अनाज मंडी में आढ़तियों का धरना तीसरे दिन भी जारी

Sun, 20 Sep 2020 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Traders protest against bill
पुन्हाना। कृषि विधेयकों को किसानों और आढ़तियों के खिलाफ बताते हुए पुन्हाना अनाज मंडी में आढ़तियों का धरना तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। आढ़तियों को समर्थन देने कांग्रेस नेता एवं प्रदेश सचिव इब्राहीम इंजीनियर धरना स्थल पर पहुंचे। हड़ताल के दौरान मंडी में खरीद-फरोख्त नहीं हुई। जहां प्रदेश भर में किसान विरोध जता रहे है वहीं पुन्हाना के किसानों ने इस विरोध से दूरी बनाई रखी।
विज्ञापन

इब्राहीम इंजीनियर ने बताया कि भाजपा सरकार इन विधेयकों से किसानों को गुलाम बनाना चाहती है और आढ़तियों को बेघर करना चाहती है। समाजसेवी एवं एडवोकेट अशरफ ठेक का कहना है कि पुन्हाना के किसानों में जागरूकता की कमी है। व्यापार मंडल के प्रधान मंगतराम का कहना है कि इससेे किसान और आढ़ती बर्बाद होे जाएंगे। सरकार का यह निर्णय पूरी तरह से गलत है। सरकार को किसानों और आढ़तियों से सलाह लेनी चाहिए थी। आढ़तियों का कहना है कि गेहूं की खरीद के दौरान लस्टर लॉस के नाम पर करीब 17 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पैसे भी काटे गए, जिससे आढ़तियों को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed