फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Trade Show: Get a glimpse of UP's advanced agricultural culture.

ट्रेड शो : यूपी की उन्नत कृषि संस्कृति से होंगे रूबरू

Tue, 22 Sep 2026 09:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 09:06 PM IST
विज्ञापन
Trade Show: Get a glimpse of UP's advanced agricultural culture.
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में 1000 वर्ग मीटर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी लगेगी, जहां यूपी के कृषि उत्पादों, उपकरणों, बीज व रसायन निर्माताओं को मंच मिलेगा। वहीं 20 एफपीओ, कृषि निवेशों से संबंधित 40 फर्म, अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान वाराणसी भी हिस्सा ले रहे हैं। अफसरों ने बताया कि मेले में आने वाले लोग उत्तर प्रदेश की उन्नत कृषि संस्कृति से रूबरू होंगे।
विज्ञापन


कृषि विभाग के पवेलियन में कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि संबंधी संस्थाएं, मंडी परिषद-कृषि विपणन निदेशालय, कृषि उपकरण, उर्वरक, बीज व पौध संरक्षण रसायन निर्माता कंपनियां शामिल होंगी। अलीगढ़, सीतापुर, वाराणसी, लखनऊ, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, ललितपुर, मीरजापुर, हरदोई, बुलंदशहर, प्रतापगढ़, अलीगढ़, बहराइच, इटावा, गाजियाबाद, अमरोहा, कानपुर, सहारनपुर, गोंडा समेत विभिन्न जनपदों के किसान उत्पादक संगठन इसमें हिस्सा लेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed