{"_id":"6ac265a309fdc4ae1407462e","slug":"top-5-student-readers-will-be-selected-in-council-schools-noida-news-c-491-1-rgh1002-11167-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिषदीय स्कूलों में चुने जाएंगे टॉप-5 स्टूडेंट रीडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिषदीय स्कूलों में चुने जाएंगे टॉप-5 स्टूडेंट रीडर
विज्ञापन
- हर सप्ताह होगा रीडर ऑफ द वीक का चयन, मोबाइल से दूरी और किताबों से दोस्ती कराने की पहल
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुना सिटी। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करने और मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल को कम करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग नई पहल शुरू करने जा रहा है। इसके तहत प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में टॉप-5 स्टूडेंट रीडर चुने जाएंगे। साथ ही हर सप्ताह बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को रीडर ऑफ द वीक चुना जाएगा।
जनपद में वर्तमान में 480 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करना और उनमें सीखने की रुचि बढ़ाना है। रीडर ऑफ द वीक के चयन से बच्चों में बेहतर प्रदर्शन की भावना विकसित होने की उम्मीद है।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को खेल, आत्मरक्षा, कला और क्राफ्ट जैसी गतिविधियों से भी जोड़ा जाएगा। इन क्षेत्रों में बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए प्रोफेशनल कोच की मदद लेने की योजना है। इससे पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने बताया कि बच्चों में पढ़ने की आदत विकसित करना और उन्हें मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से दूर रखना विभाग की प्राथमिकताओं में शामिल है। टॉप-5 स्टूडेंट रीडर और रीडर ऑफ द वीक के चयन के माध्यम से विद्यार्थियों में पढ़ाई और पुस्तक-पठन के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।