फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   today eastern periferal will be diversified

आज ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहेगा डायवर्जन

Thu, 07 Jan 2021 01:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
today eastern periferal will be diversified
आज ईस्टर्न पेरिफेरल पर रहेगा डायवर्जन
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। किसानों की ट्रैक्टर रैली के मद्देनजर बृहस्पतिवार दोपहर के समय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर डायवर्जन किया गया है। पुलिस ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले गाजीपुर बॉर्डर से पलवल तक किसानों की ट्रैक्टर यात्रा निकलेगी। राकेश टिकैत के नेतृत्व रैली दुहाई ,डासना बील अकबरपुर, सिरसा होते हुए पलवल तक जाएगी और फिर वापस आएगी। बील अकबरपुर और सिरसा कट से पलवल की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल रोड पर नहीं जा पाएंगे। इस दौरान डायवर्जन रहेगा। इसी तरह सिरसा कट से तिलपता की ओर व बील अकबरपुर से सोनीपत की तरफ जाने वाले वाहन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर नहीं जा पाएंगे। डायवर्जन का निरीक्षण करने के लिए बुधवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, अपर आयुक्त लव कुमार व डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने सिरसा, बील अकबरपुर और पलवल सीमा तक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed