फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three students arrested in the case of fighting between student groups

Noida: छात्र गुटों के बीच मारपीट, तीन छात्र गिरफ्तार; तीनों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने किया निलंबित

Wed, 09 Oct 2024 02:53 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Oct 2024 02:53 PM IST
सार

एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को निजी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर का 39 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो जगहों पर दो गुट छात्रों की लात और घूसे से पीट रहे हैं।

विज्ञापन
Three students arrested in the case of fighting between student groups
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा सेक्टर-125 स्थित एक विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए तीन आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों को विश्वविद्यालय प्रबंधन ने निलंबित भी कर दिया है। 

विज्ञापन


एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को निजी विश्वविद्यालय परिसर के अंदर का 39 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो जगहों पर दो गुट छात्रों की लात और घूसे से पीट रहे हैं। घटनास्थल के आसपास से लोग गुजर रहे हैं। वीडियो में कुछ युवतियां भी खड़ी दिख रही हैं। वीडियो मंगलवार दोपहर का ही है।
विज्ञापन


इस मामले में वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने छात्र राजवर्धन रैना, केशव कश्यप और पीके सिंह को गिरफ्तार कर लिया। तीनों बीसीए तीसरे वर्ष के छात्र हैं। तीनों का बीसीए द्वितीय वर्ष के एक छात्र से विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed