{"_id":"67192adec9de7d3b0308708b","slug":"three-arrested-including-a-kingpin-who-committed-fraud-in-the-name-of-job-abroad-grnoida-news-c-1-gnd1002-2246497-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबूतरबाज गैंग का पर्दाफाश: दुबई, अजर से लेकर आयरलैंड भेजने के दिखाते थे सपने, 300 से ठगी; सरगना समेत तीन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबूतरबाज गैंग का पर्दाफाश: दुबई, अजर से लेकर आयरलैंड भेजने के दिखाते थे सपने, 300 से ठगी; सरगना समेत तीन पकड़े
Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
नोएडा ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 10:27 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के नोएडा में विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले सरगना समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। 300 से अधिक लोगों को ठग चुके है। पुलिस ने कबूतरबाज गिरोह का खुलासा किया है।
विज्ञापन
ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खाड़ी देशों में नौकरी लगवाने के नाम पर 300 से अधिक लोगों से ठगी करने वाले कबूतरबाज गिरोह का नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने खुलासा किया है। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस गिरोह के सरगना समेत तीन जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक महिला भी है। जालसाज ट्रेवेल्स एजेंसी के नाम पर फर्जी कॉल सेंटर खोलकर ठगी कर रहे थे। पुलिस गिरोह के अन्य जालसाजों के बारे में पता लगा रही है।
फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश
कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस से कुछ दिन पहले विदेश में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगी करने की शिकायत की गई थी। पीड़ितों ने बताया था कि सेक्टर-63 के एच-73 में फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने छतरपुर मध्यप्रदेश निवासी योगेंद्र उर्फ अनीस, मुंडका दिल्ली निवासी मनोज उर्फ रिजवान और कोमल उर्फ ज्योति को गिरफ्तार कर लिया।
ट्रेवल्स कंपनी के नाम पर फर्जीवाड़ा
तीनों सेक्टर-63 में ग्लोबल ट्रेवल्स नाम की कंपनी की आड़ में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। जालसाज लोगों का डाटा लेकर उनसे संपर्क करते थे और व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर उनको जोड़ते थे। खाड़ी देशों में प्रति महीने लाखों की कमाई का झांसा देकर प्रति व्यक्ति से एक सेे तीन लाख रुपये तक की ठगी करते थे। जालसाज फर्जी ऑफर लेटर व फर्जी वीजा भी पीड़ितों को भेजते थे।
विज्ञापन
दुबई, अजर बैजान से लेकर आयरलैंड में नौकरी का झांसा
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया, बेरोजगार व विदेश में नौकरी करने के इच्छुक लोगों से संपर्क कर कंस्ट्रक्शन साइट से लेकर कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देते थे। इसके लिए कंपनी का फर्जी विज्ञापन भेजते थे। दुबई, अजर बैजान, साउदी अरब, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, मालदीव, ओमान, कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम लाखों रुपये ले लेते थे।
फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर विज्ञापन
फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर सलीके से विज्ञापन देकर उसमें अपना नंबर, ई मेल आईडी आदि डालते थे। झांसे में आकर जब कोई फोन करता था तब उससे अलग अलग शुल्क के नाम पर चार लाख रुपये तक ले लेते थे। तीनों आरोपी अपना नाम बदलकर ठगी करते थे। चौथे साथी प्रेमपाल रैकवार का भी पता चला है। प्रेमपाल के खाते में ही ठगी की रकम गई है। पुलिस उसे ढूंढ रही है।
फर्जी वीजा देकर भेज देते हैं एयरपोर्ट
जालसाज एक साथ 50 से अधिक लोगों को इकट्ठा करते हैं। इन सभी के मोबाइल पर फर्जी ऑफर लेटर व फर्जी वीजा भेजकर ज्वाइनिंग की तिथि बता देते हैं। एयरपोर्ट पर पीड़ितों को फर्जीवाड़े का पता चलता है। जालसाज अपना दफ्तर बंद कर भाग जाते हैं।
पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले तीन कबूतरबाजों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से ठगी किए गए 6 लाख 90 हजार कैश, 5 मोबाइल समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। -शक्ति मोहन अवस्थी, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा।