फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Three arrested for on-demand bullet theft gang

ऑन डिमांड बुलेट चोरी करने वाले गिरोह के तीन गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three arrested for on-demand bullet theft gang
ग्रेटर नोएडा। बिसरख पुलिस ने ऑन डिमांड बुलेट चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की क्रेटा, सैंट्रो, मारुति स्विफ्ट कार और 16 बाइक बरामद हुई हैं। इनमें से नौ बुलेट हैं। तीनों आरोपियों की पहचान अंकित निवासी हाथरस, सौरभ निवासी गाजियाबाद और अभिषेक निवासी फिरोजाबाद के रूप में हुई है। अंकित सोमवार को बिसरख पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान फरार हो गया था। जबकि उसके साथी सिराज और रामू को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ में बदमाशों ने 100 से ज्यादा बाइक चोरी करने की बात कबूल की है।
विज्ञापन

डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया कि कोतवाली बिसरख पुलिस मंगलवार शाम गौड़ सिटी-2 पुलिया के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान कार सवार युवकों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख कार सवार युवकों ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर कार सवार अंकित, सौरभ और अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों के वाहन चोर होने की बात सामने आई। तीनों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों से वाहन चोरी कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में बेचते थे। बदमाशों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 16 मोटरसाइकिलें और तीन कार बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

डीसीपी ने बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली कोतवाली बिसरख पुलिस को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। पकड़े गए आरोपी अंकित पर हत्या और लूट का मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक अंकित ने वर्ष 2016 में कानपुर के फजलगंज से एक कार बुक की थी। गौतमबुद्ध नगर में चालक की हत्या कर कार लूट ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

20 से 40 हजार रुपये में बेचते थे बुलेट
डीसीपी सेंट्रल नोएडा हरीश चंदर ने बताया आरोपी चोरी की बाइक ऑन डिमांड चुराते थे। उनके पास सबसे ज्यादा बुलेट की डिमांड आती थी। डीसीपी ने बताया कि बरामद 16 दोपहिया वाहन में 10 के मालिकों बारे में पता लगा लिया गया है। शेष अन्य के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी ऑन डिमांड बुलेट चोरी कर 20 से 40 हजार रुपये तक में बेच देते थे। बरामद बाइकों में से एक बुलेट की कीमत 2.25 लाख रुपये है।
तीन पुलिसकर्मियों की बुलेट उड़ा ले गए थे चोर
आरोपियों ने तीन पुलिसकर्मियों की बुलेट चोरी की थीं। इसमें से एक दरोगा लखीमपुर जिले में और दूसरा हाथरस में तैनात है। आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के दरोगा की बुलेट इंदिरापुरम से चोरी की थी। बाइक मिलने की खबर सुनकर दिल्ली पुलिस के दरोगा के भाई बिसरख थाने पहुंचकर बाइक की पहचान कर ली है।

बाइक देखकर रो पड़े योगेंद्र
बरामद बाइक में से एक बुलेट इंदिरापुरम निवासी योगेंद्र कुमार तिवारी की है। पुलिस ने पीड़ित को थाने में बुलाकर बाइक की पहचान कराई तो वह खुशी से रो पड़े। उन्होंने बाइक मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। योगेंद्र के मुताबिक इसी 10 जनवरी की रात कार सवार बदमाशों ने उसकी पंचर बाइक चोरी कर ली थी। बाइक में स्टार्टिंग की समस्या थी। आरोपियों ने कुछ दूर पैदल ले जाकर उसे स्टार्ट कर दस से 15 मिनट तक गर्म होने दिया। इसके बाद पंचर बुलेट ले गए। उन्होंने 1.80 लाख रुपये में बाइक खरीदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed