{"_id":"69ecd63d31a8aacfcb0448ce","slug":"three-accused-of-mobile-and-bike-theft-arrested-noida-news-c-1-noi1095-4208983-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मोबाइल और बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मोबाइल और बाइक चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दो जगहों पर की कार्रवाई
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने दुकानों से मोबाइल और बाइक चोरी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन, बाइक, एक अवैध तमंचा और दो चाकू बरामद हुए हैं। तीनों आरोपी नशे के आदी हैं। कुछ दिनों पहले वे नौकरी करने के लिए नोएडा आए थे, लेकिन चोरी करने लगे। एसीपी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात को सेक्टर-98 में एसबीआई के सामने जांच के दौरान दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर झारखंड के जॉन कुमार और इटाव के अरुण को पकड़ा। जॉन फिलहाल सेक्टर-46 व अरुण दिल्ली में रह रहा था।
दूसरी ओर सेक्टर-39 थाना की टीम ने सलारपुर क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर एक बाइक सवार को पकड़ा। उसकी पहचान शिवा सिंह के रूप में हुई। उसके पास से अवैध चाकू और चोरी की बाइक बरामद हुई।