फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threatening to kill Prime Minister and Chief Minister by sending e-mail

Noida News: ई मेल भेजकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी

Wed, 05 Apr 2023 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Threatening to kill Prime Minister and Chief Minister by sending e-mail
ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन


- टीवी चैनल को भेजा ई-मेल, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट, जांच में जुटी तीन टीम

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के दफ्तर में ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में नोएडा कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही है।

नोएडा के सेक्टर-16 स्थित एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल के एडमिन मैनेजर विजय कुमार ने नोएडा पुलिस से को दी शिकायत में कहा है कि 3 अप्रैल की रात 10: 23 मिनट पर चैनल के सीएफओ के पास एक ई-मेल आया। यह ई-मेल कार्तिक सिंह नामक शख्स की तरफ से भेजी गई थी। मेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई है।
विज्ञापन

डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि न्यूज चैनल की शिकायत पर तुरंत ही कोतवाली सेक्टर-20 में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस की तीन टीम मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही साइबर सेल और अन्य एजेंसियां भी जांच में जुटी हुई है। पुलिस जिस ई-मेल आईडी से धमकी आई उसकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed