फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Threat of strike if salary is not paid

Noida News: वेतन न मिलने पर हड़ताल की चेतावनी

Fri, 08 May 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
Threat of strike if salary is not paid
नोएडा (संवाद)। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत गौतमबुद्ध नगर के 800 से अधिक संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने दो महीने से वेतन न मिलने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष डॉ. मतलूब ने बताया कि जिले में वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और डाटा ऑपरेटर समेत कई पदों पर कर्मचारी कार्यरत हैं। उन्हें बीते दो महीने से वेतन नहीं मिला है। महामंत्री आशुदीप ने कहा कि नए शैक्षणिक सत्र में फीस और किताबों का खर्च उठाना भी मुश्किल हो गया है। वहीं, सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने शासन तक ज्ञापन पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed