फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   They were packaging water bottles without a license

ग्रेनो: लाइसेंस के बिना पानी की बोतल की कर रहे थे पैकेजिंग, दो कंपनी में मारा छापा; 13,092 बोतलों को किया सील

Tue, 27 May 2025 08:24 PM IST
नोएडा ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 27 May 2025 08:24 PM IST
सार

नियमों के खिलाफ प्लांट का संचालन किया जा रहा था। यहां एक लीटर की बोतल में बिल्सेरी ब्रांड के नाम से पानी की पैकिंग की जा रही थी। मौके एक लीटर की 6,252 बोतलें मिली। पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना लेकर बाकी 6236 बोतल को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन
They were packaging water bottles without a license
water packaging demo - फोटो : freepik.com

विस्तार

खाद्य विभाग की टीम ने औद्योगिक सेक्टर साइट-5 में पानी की बोतल की अवैध पैकेजिंग करने वाली दो कंपनी पकड़ी हैं। दोनों कंपनियों के पास विभाग का लाइसेंस नहीं मिला। अवैध तरीके से पैकेजिंग की जा रही थी। मौके पर एक लीटर की 13,092 बोतलों को सील किया गया है। साथ ही दो नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, जिन बोतल को सील किया गया है, उनको एक नामी कंपनी की बोतलों की तरह तैयार किया गया। साथ ही नाम भी मिलता-जुलता रखा, ताकि लोगों को झांसे में लिया जा सके।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सर्वेश मिश्रा ने बताया, गर्मी को लेकर जिले में पेय पदार्थों की जांच का अभियान चल रहा है। इसी के तहत मंगलवार को मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी इबादुल्लाह, मुकेश कुमार व अमर बहादुर सरोज की टीम ने औद्योगिक सेक्टर साइट-5 की के-300 में चल रही गुप्ता इंटरप्राइजेज कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग प्लांट पर छापा मारा। कंपनी के पास विभाग का खाद्य लाइसेंस नहीं था। 
विज्ञापन


नियमों के खिलाफ प्लांट का संचालन किया जा रहा था। यहां एक लीटर की बोतल में बिल्सेरी ब्रांड के नाम से पानी की पैकिंग की जा रही थी। मौके एक लीटर की 6,252 बोतलें मिली। पैकेज ड्रिंकिंग वॉटर का नमूना लेकर बाकी 6236 बोतल को सीज कर दिया गया है। यहां के बाद टीम ने भूखंड संख्या 2/88 में पैरामेट्रो वासर टेक्नोलॉजी को भी नियम के खिलाफ चलता पाया गया। यहां एक लीटर की 6,856 बोतलें मिलीं। एक नमूना लेने के बाद बाकी 6840 बोतल को सीज कर दिया गया है। साथ ही कानूनी कार्रवाई पूरी होने तक दोनों प्लांट का संचालन भी रोक दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed