फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There will be six hours diversion on Noida Expressway tonight and tomorrow

आज और कल रात नोएडा एक्सप्रेसवे पर छह घंटे रहेगा डायवर्जन

Fri, 17 Dec 2021 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
There will be six hours diversion on Noida Expressway tonight and tomorrow
वेस्टर्न कॉरिडोर पर ओवरब्रिज। संवाद - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) शुक्रवार रात नोएडा एक्सप्रेसवे के ऊपर वेस्टर्न कॉरिडोर के ओवरब्रिज पर गर्डर रखने का काम करेगा। इस कारण सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन के पास परी चौक से नोएडा जाने वाली लेन पर छह घंटे तक यातायात डायवर्ट रहेगा, जबकि शनिवार रात नोएडा से परी चौक आने वाली लेन पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वेस्टर्न कॉरिडोर के दो ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। इनमें से एक एक्सप्रेसवे और दूसरा सूरजपुर-कासना रोड पर बन रहा है। सूरजपुर-कासना रोड पर ओवरब्रिज के गर्डर रखने का काम पूरा हो चुका है। डीएफसीसी के अफसरों ने बताया कि शुक्रवार रात परी चौक से नोएडा जाने वाली लेन के ऊपर गर्डर रखे जाएंगे। यह काम रात 11 बजे से सुबह 5 बजे के बीच होगा। इस दौरान यातायात को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। ओवर ब्रिज सेक्टर-146 के पास बन रहा है। इससे 100 मीटर पहले यातायात को सर्विस रोड पर भेज जाएगा, जबकि ओवरब्रिज पार करने के 100 मीटर बाद यातायात वापस एक्सप्रेसवे पर आ जाएगा। इसी तरह शनिवार रात नोएडा से परी चौक आने वाली लेन पर गर्डर रखने का काम होगा।
विज्ञापन

मेट्रो ट्रैक के ऊपर भी रखे जाएंगे गर्डर
नोएडा के सेक्टर-146 के पास डीएफसीसी का कॉरिडोर एक साथ एक्सप्रेसवे और मेट्रो लाइन को पार कर रहा है। यहां पर करीब 250 मीटर लंबर ओवर ब्रिज बन रहा है। एक्सप्रेसवे के बाद मेट्रो लाइन के ऊपर गर्डर रखने का काम होगा। मेट्रो के ऊपर छह गर्डर रखे जाएंगे। इस संबंध में नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन से वार्ता हो चुकी है। मेट्रो लाइन के ऊपर भी रात में काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार की रात एक्सप्रेसवे का यातायात डायवर्ट किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस और नोएडा प्राधिकरण के साथ बैठक कर सहमति हो चुकी है। काम रात में किया जाएगा, ताकि लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हो।
- राजेन्द्र सिंह, डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर, डीएफसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed