फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   There is no sign for Dankaur on the expressway, and people are getting lost.

Noida News: एक्सप्रेसवे पर दनकौर जाने का नहीं लगा हुआ बोर्ड, भटक रहे लोग

Sat, 17 Jan 2026 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
There is no sign for Dankaur on the expressway, and people are getting lost.
फोटो
विज्ञापन

-दनकौर के लोगों ने विरोध जताकर बोर्ड लगाने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। दनकौर और बिलासपुर क्षेत्र के निवासियों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर दनकौर का बोर्ड लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि बड़ी संख्या में लोग यमुना एक्सप्रेसवे से दनकौर की तरफ जाते है। यहां रेलवे स्टेशन के साथ अन्य ऐतिहासिक स्थल है, लेकिन एक्सप्रेसवे पर बोर्ड नहीं लगा होने के कारण लोगों को भटकना पड़ता है। प्रशासन व एक्सप्रेसवे प्रबंधक से दनकौर के लिए उतरने वाले कट पर बोर्ड लगाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दनकौर के पास यमुना एक्सप्रेसवे से उतरने का रैंप है, लेकिन वहां पर दनकौर जाने के लिए कोई दिशा-सूचक बोर्ड नहीं लगा है। जबकि बड़ी संख्या में लोग दनकौर जाते है। ऐसे में वो भटकते रहते है। निवासी संदीप जैन का कहना है कि दनकौर महाभारत काल में गुरु द्रोणाचार्य का आश्रम हुआ करता था। जहां कौरव व पांडवों ने शिक्षक ली थी। ऐतिहासिक द्रोणाचार्य मंदिर है। दनकौर रेलवे स्टेशन है, लेकिन एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद लोग यहां तक आसानी से नहीं पहुंच पाते हैं। इसी चक्कर में कई बार लोग परी चौक पहुंच जाते है, जो 20 किमी दूर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed