फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The young man returning from the office was slammed to death by the bull

दफ्तर से लौट रहे युवक को सांड ने पटककर मार डाला

Tue, 19 Jul 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The young man returning from the office was slammed to death by the bull
ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास सोमवार सुबह दो सांड आपस में भिड़ गए। उसी वक्त नाइट ड्यूटी से लौट रहे युवक और उसके साथी को सांड ने खदेड़ दिया। करीब 200 मीटर तक भागने के बावजूद युवक की जान नहीं बची। सांड ने उसे पटक मार डाला। युवक की शिनाख्त मूलरूप से कौशांबी निवासी राजेंद्र (35) के रूप में हुुई है। वह ग्रेटर नोएडा की जॉकी कंपनी में काम करता था। वहीं सांड के हमले में उसका साथी अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के सुथियाना गांव में परिवार के साथ रहने वाला राजेंद्र सोमवार सुबह करीब छह बजे अपने साथी के साथ कंपनी ने नाइट ड्यूटी कर घर लौट रहा था। कुलेसरा गांव के पुस्ते के पास दो सांड लड़ रहे थे। अचानक एक सांड तेजी से राजेंद्र और उसके साथी की तरफ दौड़ता हुआ आया। उसने राजेंद्र को उठाकर बीच सड़क पर पटक दिया।
विज्ञापन

साथी कर्मचारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, उसके साथी का कहना है कि सांड की टक्कर के बाद राजेंद्र के शव को एक वाहन ने भी कुचला दिया। राजेंद्र की मौत के बाद उनकी पत्नी और तीन बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। भाई सुरेंद्र ने बताया कि राजेंद्र की कमाई से ही घर चलता था। अचानक हुई मौत से परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे बाद एक सांड भी मरा
पुलिस के मुताबिक, इस घटना के बाद कुलेसरा क्षेत्र में ही दो सांड भिड़ गए थे। जिसमें एक मर गया। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ये वही सांड था जिसने राजेंद्र पर हमला किया था।
शहर की सड़कों पर भी रहता है हादसे का डर
शहर में लावारिस गोवंशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश सरकार व आला अधिकारियों के इन्हें संरक्षण देने और गोशाला में रखने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लावारिस गोवंश क्षेत्र में घूमते रहते हैं। ये न केवल किसानों की फसल बर्बाद करते हैं बल्कि पार्क में भी घुस जाते हैं। रात के समय ये शहर की सड़कों पर भी बैठे दिखाई देते हैं। इनसे हादसों का डर बना रहता है।

पहले भी ली है सांडों ने राहगीरों की जान
शहर में सांडों के हमले में पहले भी कई लोगों की जान जा चुकी है। बीते 15 अप्रैल को नोएडा फेज-1 थाना क्षेत्र में सब्जी लेने जा रही मध्य प्रदेश की महिला को सांड ने पटक दिया था। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया था। वहीं 21 जून 2021 को लखनावली गांव में सांड ने महिला पर हमला कर मार डाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed