फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Yamuna Authority will also build its own electric bus depot.

Noida News: यमुना प्राधिकरण भी बनाएगा अपना इलेक्ट्रिक बस डिपो

Tue, 07 Jul 2026 09:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
The Yamuna Authority will also build its own electric bus depot.
यमुना प्राधिकरण भी बनाएगा अपना इलेक्ट्रिक बस डिपो
विज्ञापन

- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बाद यीडा ने भी शुरू की तैयारी

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। चार्जिंग की समस्या और भविष्य में ई-बसों की संख्या बढ़ने की संभावना के बीच यीडा भी अपना अलग इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाएगा। यमुना सिटी के फलैदा के पास पांच एकड़ जमीन इसके लिए चिह्नित की गई है। वहीं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहले ही ग्रेनो वेस्ट में बस डिपो की योजना पर काम कर रहा है।
ई-बसों का संचालन शुरू करने के लिए अभी नोएडा के सेक्टर-96 में ही इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया गया है। यहां चार्जिंग की दिक्कत को देखते हुए ग्रेनो प्राधिकरण और यीडा भी अपने-अपने क्षेत्र में डिपो बनाने की योजना पर आगे बढ़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि केवल चार्जिंग और नाइट पार्किंग के लिए 50 से 60 किमी बसों को अतिरिक्त चलाना होता है। इससे संचालन प्रभावित होने के साथ यात्रियों को इंतजार करना पड़ता है। सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया, अधिकारियों से कहा गया कि फलैदा के पास सेक्टर-23ए में जमीन की खरीद डिपो के लिए करें।
विज्ञापन

इधर, ग्रेनो प्राधिकरण का अर्बन सर्विस विभाग भी ग्रेनो वेस्ट में जमीन की तलाश कर रहा है। इसके अलावा 130 मीटर रोड पर विकसित हो रहे बस कारीडोर में भी अस्थाई रूप से चार्जिंग और नाइट पार्किंग का विकल्प तैयार करने पर भी सहमति बनी है। एसीईओ प्रेरणा सिंह को सीईओ रवि कुमार एनजी ने इसके लिए जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed