फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The thrill of football takes center stage on the field amidst harsh weather conditions.

Noida News: मौसम की मार के बीच मैदान पर छाया फुटबॉल का रोमांच

Tue, 25 Aug 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
The thrill of football takes center stage on the field amidst harsh weather conditions.
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रहें  सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्र
फोटो
विज्ञापन


छठे दिन अंडर-14, 17 और 19 वर्ग में 63 टीमों ने दिखाया दमखम, शानदार प्रदर्शन के साथ कई टीमें अगले दौर में पहुंचीं

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से गौतमबुद्ध नगर में चल रही सात दिवसीय नॉर्थ जोन-1 सीबीएसई क्लस्टर बालक फुटबॉल चैंपियनशिप में मंगलवार को भी नॉकआउट मुकाबले खेले गए। ग्रेनो के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में आयोजित इस प्रतियोगिता के छठे दिन मौसम ने खिलाड़ियों की परीक्षा ली, लेकिन उनका जोश और जुनून कम नहीं हुआ। बारिश के बावजूद अंडर-14, 17 और 19 वर्ग की कुल 63 टीमें मैदान पर उतरीं। खिलाड़ियों की तेज रफ्तार, बेहतरीन पासिंग, मजबूत रणनीति और गोल के लिए आखिरी क्षण तक जारी संघर्ष ने मुकाबलों को रोमांचक बनाए रखा।

प्रतियोगिता के तकनीकी निदेशक शिवालक राज और स्कूल के फुटबॉल कोच अंकित भाटी ने बताया कि अंडर-14 कैटेगरी में दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा, कान्हा माखन स्कूल मथुरा, एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर (उत्तराखंड), सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल और एस्टर पब्लिक स्कूल नोएडा एक्सटेंशन की टीमों ने बेहतर खेल के दम पर अगले चरण में जगह पक्की की। अंडर-17 कैटेगरी के मुकाबलों में एमिनिटी इंटरनेशनल स्कूल रुद्रपुर, असीसी कॉन्वेंट स्कूल नोएडा, एपीजे स्कूल नोएडा, द एशियन स्कूल देहरादून और दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की टीमों ने प्रभावशाली प्रदर्शन कर जीत दर्ज की। वहीं, अंडर-19 कैटेगरी में बिलाबोंग हाई इंटरनेशनल स्कूल, सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल, आर्यन्स मेरठ और समरविला नोएडा की टीमों ने अपनी श्रेष्ठता साबित की। विद्यालय के चेयरमैन विपिन भाटी और प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की और बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने देखी बॉर्डर-2 फिल्म
प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों के मनोरंजन के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से ‘बॉर्डर-2’ फिल्म के प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया। इससे दिनभर मैदान पर पसीना बहाने वाले खिलाड़ियों को कुछ सुकून और मनोरंजन का अवसर मिला। प्रतियोगिता के अंतिम चरण को लेकर खिलाड़ियों और टीमों में खासा उत्साह बना हुआ है। बुधवार को प्रतियोगिता की तीनों कैटेगरी में फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed