{"_id":"6a25716c8b4237e6450e30ef","slug":"the-stadium-will-be-named-after-hockey-wizard-major-dhyan-chand-noida-news-c-23-1-lko1064-96810-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा स्टेडियम
विज्ञापन
फोटो --
-स्टेडियम में जिले की प्रतिभाओं को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय स्तरीय सुविधाएं
-करीब 10 करोड़ की लागत से आगामी 9 माह में तैयार होगा हॉकी मैदान
-खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधाओं के लिए ग्रेनो प्राधिकरण को जाएगा प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के हॉकी खिलाड़ियों को अब बेहतर प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं के लिए दिल्ली या आसपास के राज्य, शहर या निजी अकादमियों में नहीं जानापड़ेगा। उनके लिए ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का हॉकी मैदान बनेगा। भूमि पूजन के साथ उसका निर्माण जल्द शुरू होगा। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने विधिवत भूमि पूजन और शिलान्यास कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा है कि इस स्टेडियम को हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा।
करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह हॉकी मैदान आगामी नौ माह में तैयार हो जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद जिले के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी और वे राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। खिलाड़ियों, खेल संगठनों और स्थानीय निवासियों की मांग को देखते हुए इस परियोजना को मंजूरी मिली है। उन्होंने बताया कि परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप हॉकी मैदान तैयार किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में दर्शकों के लिए आधुनिक दीर्घा और खिलाड़ियों की सुविधाओं से युक्त पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। इससे भविष्य में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। विधायक ने कहा कि हॉकी के महान खिलाड़ी और देश के गौरव मेजर ध्यानचंद के नाम से इस स्टेडियम की पहचान स्थापित की जाएगी। इस पहल से स्थानीय युवाओं में राष्ट्रीय खेल हॉकी के प्रति रुचि बढ़ेगी और जिले की प्रतिभाएं भविष्य में एशियाई खेलों, विश्व कप और ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल तंवर, जिला हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासी उपस्थित रहे।
तैयारी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली
विधायक ने कहा कि अभी तक जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और कृत्रिम टर्फ जैसी सुविधाओं के लिए दिल्ली, हरियाणा या निजी अकादमियों पर निर्भर रहना पड़ता था। इससे खिलाड़ियों और उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता था।
विज्ञापन
्रमिलेगी रेजिडेंशियल ब्लॉक की सुविधा
खिलाड़ियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में रेजिडेंशियल ब्लॉक और आवासीय सुविधाएं विकसित करने की भी योजना बनाई जा रही है। विधायकने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने के लिए रेजिडेंशियल ब्लॉक एवं होटल जैसी सुविधाओं के निर्माण हेतु जल्द ही ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा जाएगा।