फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The road was dug up to lay cables, but even after six months, no repairs were made

Noida News: केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क लेकिन छह महीने बाद भी नहीं आई मरम्मत की याद

Sun, 07 Dec 2025 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 06:57 PM IST
विज्ञापन
The road was dug up to lay cables, but even after six months, no repairs were made
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर-82 की मधुबन अपार्टमेंट सोसाइटी के निवासियों ने बताईं समस्याएं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-82 स्थित मधुबन अपार्टमेंट में रविवार को अमर उजाला संवाद हुआ। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में करीब छह महीने पहले बिजली केबल बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने मरम्मत नहीं कराई। ऐसे में निवासियों को आने-जाने में परेशानी होती है।

संवाद के दौरान निवासियों ने बताया कि बिजली के केबल डालने के बाद सड़क बनवाने के संबंध में कई बार बिजली विभाग और नोएडा प्राधिकरण को सूचित किया गया है। गेट के बाहर आरडब्ल्यूए ने सड़क दुरुस्त कराई। लोगों ने कहा कि पानी और सीवर की समस्या भी बनी हुई है। 25 साल पुरानी सीवर और पानी की लाइन खराब है। ब्लॉक नंबर 25 से 29 ब्लॉक की तरफ सीवर लाइन ब्लॉक है। ब्लॉक 81 से 83 की तरफ भी यही हो रहा है। इसके अलावा पिछले दो सप्ताह से पानी भी गंदा आ रहा है।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि यथार्थ के सामने तिकोना पार्क से जब सेक्टर-82 की तरफ मुड़ते हैं तो वहां पर रॉन्ग साइड एंट्री बहुत होती है। ऐसे में दूसरी साइड से आने वाले कभी भी दुर्घटना ग्रस्त हो सकते हैं। यू-टर्न बनाना बहुत जरूरी है। बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------



बिजली का केबल डालने के बाद सड़क रिपेयर नहीं की गई। इससे दिक्कतें हो रहीं। -रमेश यादव, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष

सोसाइटी में पानी बहुत हाई टीडीएस का आता है। ऐसे में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही हैं। -शिवानंद शुक्ला, निवासी
बिजली के पैनल बॉक्स से मीटर तक खुले तार रहते हैं। इससे करंट का खतरा बना रहता है। -सत्य प्रकाश शुक्ला, निवासी

सीवर-पानी की पाइपलाइन करीब 25 साल पुरानी है। इससे जगह-जगह से ब्लॉक और लीकेज है। -डीके शिंदे, निवासी
सोसाइटी में बिजली की आवाजाही से बहुत समस्या होती है। उपकरण खराब हो रहे हैं।-आरएन उपाध्याय, निवासी

सीवर और पानी लाइन में लीकेज से ही पानी गंदा और बदबूदार आता है जो बहुत नुकसानदायक है।-राम प्रसाद, निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed