फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Ramlila performance began with a scene featuring Goddess Lakshmi.

Noida News: माता लक्ष्मी के प्रसंग से हुई रामलीला मंचन की शुरुआत

Thu, 08 Oct 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
The Ramlila performance began with a scene featuring Goddess Lakshmi.
दादरी। रेलवे रोड स्थित अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में लव कुश धार्मिक रामलीला के मंचन में देवी-देवताओं से जुड़े विभिन्न प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कलाकारों ने समुद्र-मंथन से माता लक्ष्मी के प्राकट्य, उनके अष्ट रूपों में लोक-कल्याण और श्रीहरि विष्णु के साथ वैकुंठ लौटने का प्रसंग मंचित किया।इसके बाद भगवान शिव और माता सती के प्रसंग का मंचन हुआ। माता सती अपने पिता दक्ष प्रजापति के यज्ञ में पहुंचती हैं। वहां भगवान शिव का अनादर देखकर वह आहत हो जाती हैं और अपनी देह का त्याग कर देती हैं। इससे भगवान शिव क्रोधित हो जाते हैं और वीरभद्र को उत्पन्न करते हैं। वीरभद्र दक्ष प्रजापति के यज्ञ का विध्वंस कर उनका शीश धड़ से अलग कर देते हैं।
विज्ञापन

इसके बाद ब्रह्मा और विष्णु सहित सभी देवता भगवान शिव की स्तुति करते हैं। दक्ष प्रजापति की पत्नी भी उनसे प्रार्थना करती हैं। देवताओं और परिजनों के आग्रह पर भगवान शिव प्रसन्न होकर दक्ष प्रजापति को बकरे का मुख लगाकर पुनर्जीवन प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

माता सती के वियोग में भगवान शिव के व्यथित होकर विचरण करने का प्रसंग भी मंचित किया गया। बाद में देवी-देवताओं के आग्रह पर भगवान शिव माता पार्वती के साथ पुनर्विवाह करते हैं। इसी मंगलमय प्रसंग के साथ रामलीला का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed