फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Prime Minister will stay for about four hours in Ayodhya

Ayodhya: अयोध्या में करीब चार घंटे गुजारेंगे प्रधानमंत्री मोदी, एसपीजी ने खींचा सुरक्षा का खाका

Mon, 23 Jan 2023 04:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
The Prime Minister will stay for about four hours in Ayodhya
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर रामनगरी में सुरक्षा प्रबंध कड़े किए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसपीजी भी अयोध्या पहुंच गई है। एसपीजी की टीम ने गुरूवार को साकेत महाविद्यालय, रामकथा पार्क व राम की पैड़ी स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप दिया है। वहीं एडीजी जोन ब्रजभूषण भी गुरूवार को अयोध्या पहुंचे और अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन किया।बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्तूबर की शाम को अयोध्या आ रहे हैं और दीपोत्सव कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे। उनके आने से पहले उनकी सुरक्षा एजेंसियों ने अयोध्या में डेरा डाल दिया है। इसी क्रम में एसपीजी ने गुरूवार को कार्यक्रम स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा की व्यूह रचना तैयार की उधर मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बैरीकेडिंग का जाल बिछाया जा रहा है। एडीजी जोन ब्रजभूषण, डीआईजी अमरेंद्र सिंह व एसएसपी प्रशांत वर्मा ने भी गुरूवार को दिन भर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर मंथन किया। अभी पीएम का मिनट टू मिनट कार्यक्रम नहीं आया है। माना जा रहा है कि पीएम अयोध्या में करीब चार घंटे तक रहेंगे। इस दौरान रामनगरी अभेद्य सुरक्षा घेरे में कैद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed