{"_id":"696e42f6173a1eb10901e3a0","slug":"the-newly-elected-lawyers-of-the-jewar-bar-association-took-the-oath-noida-news-c-491-1-gnd1001-3359-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं ने ली शपथ
विज्ञापन
जेवर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं ने ली शपथ
यमुना सिटी संवाद। जेवर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं ने सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह में पद और जिम्मेदारी संभाली। समारोह में स्थानीय विधायक, वरिष्ठ अधिवक्ताओं और समाज के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। शपथ ग्रहण करने वाले अधिवक्ताओं में अध्यक्ष अनिल छौंकर, सचिव गौरव गौड़, उपाध्यक्ष केशव शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, लेखा निरीक्षक ललित कुमार, सह सचिव विवेक छौंकर शामिल रहे। इसके अलावा दो अन्य नामांकित सदस्य पुस्तकालय अध्यक्ष अधिवक्ता खेम सिंह, सांस्कृतिक सचिव अधिवक्ता अंजुम खान ने भी पद की शपथ ली। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि बार एसोसिएशन जैसे मंच न्याय व्यवस्था की मजबूती, कानून के प्रति समाज की आस्था तथा अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका के प्रतीक हैं।समारोह में चेयरमैन एल्डर्स कमेटी वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह तालान ने नवनिर्वाचित अधिवक्ताओं को शपथ दिलाई।