फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The Indian team will arrive in Greater Noida today for the Mixed Disability T20 series.

Noida News: मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज के लिए आज ग्रेनो पहुंचेगी भारतीय टीम

Sat, 24 Jan 2026 06:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
The Indian team will arrive in Greater Noida today for the Mixed Disability T20 series.
मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 सीरीज के लिए आज ग्रेनो पहुंचेगी भारतीय टीम
विज्ञापन

सोमवार से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास करेगी टीम, 29 जनवरी से 6 फरवरी तक होंगे पांच मुकाबले



संवाद न्यूज एजेंसी


ग्रेटर नोएडा। भारत व इंग्लैंड के बीच होने वाली मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के आयोजन को लेकर ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में तैयारियां जोरों पर हैं। सीरीज को सफल बनाने के लिए आयोजकों की एक टीम ने शनिवार को स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने क्रिकेट मैदान, पवेलियन, ड्रेसिंग रूम, अभ्यास क्षेत्र और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। आयोजक टीम ने स्टेडियम की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है और उनका कहना है कि यह परिसर अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, मिश्रित-दिव्यांग खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाओं को लेकर भी आयोजकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। वहीं, भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी। टीम सोमवार से शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अभ्यास सत्र शुरू करेगी। अभ्यास के दौरान खिलाड़ी मैदान से तालमेल बैठाने के साथ-साथ रणनीतियों पर भी काम करेंगे। भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) के महासचिव रविकांत चौहान का कहना है कि सीरीज को लेकर आयोजक टीम ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। निरीक्षण में स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए सभी सुविधाएं बेहतर मिली हैं।
विज्ञापन


सीरीज के पहले तीन मैच स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले जाएंगे। वहीं, अंतिम दो मैच राजस्थान के जयपुर में होंगे। सीरीज में शामिल होने के लिए इंग्लैंड टीम भी भारत पहुंच चुकी है। और रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचने की संभावना है। दोनों टीमें स्टेडियम में 28 जनवरी तक अभ्यास करेंगी। भारत व इंग्लैंड के बीच यह दूसरी द्विपक्षीय सीरीज है। सीरीज का पहला सीजन इंग्लैंड में आयोजित हुआ था। इसमें इंग्लैंड ने बाजी मारते हुए भारतीय टीम को 6-1 से पराजित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed