फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The humid heat brought relief. The cool breeze that followed the rain made the weather pleasant.

Noida News: मौसम ने ली करवट, सुबह धूप, दोपहर में झमाझम बारिश

Sun, 05 Jul 2026 09:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 09:05 PM IST
विज्ञापन
The humid heat brought relief. The cool breeze that followed the rain made the weather pleasant.
उमस भरी गर्मी से मिली राहत, बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम हुआ सुहाना
विज्ञापन

नोएडा। रविवार की सुबह तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण लोग चिपचिपी गर्मी से बेहाल रहे। शनिवार दोपहर में हल्की बूंदाबादी से उमस बढ़ गई थी, जिससे रात में भी गर्मी झेलनी पड़ी। हालांकि रविवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के विभिन्न इलाकों में बारिश शुरू हो गई। करीब डेढ़ बजे तक रुक-रुककर हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया, जिससे सड़कों और बाजारों में भी लोगों ने राहत महसूस की।


मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 दर्ज किया गया। विभाग के अनुसार, जिले में 8.0 एमएम बारिश हुई है। कई स्थानों पर जलभराव और धीमी यातायात की स्थिति भी देखने को मिली। लगातार हूई बारिश में लोग गाड़ी की लाइट जलाकर वाहन चलाते भी दिखे। वहीं, सोमवार को भी मौसम विभाग ने बारिश का यला अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed