{"_id":"697ca8351f7d2de73f03cb5c","slug":"the-fragrance-and-beauty-of-your-garden-will-win-you-a-prize-grnoida-news-c-1-noi1095-3895362-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आपकी बगिया की खुशबू और बहार दिलाएगी पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आपकी बगिया की खुशबू और बहार दिलाएगी पुरस्कार
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण फरवरी में कराएगा पुष्प प्रदर्शनी, अबतक नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 90 आवेदन आए
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सोसाइटियों, फ्लैट की बालकनी, घरों की बगिया में कितने फूल खिले हैं, यह पुष्प प्रदर्शनी में पता चलेगा। नोएडा प्राधिकरण की ओर से फरवरी में आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी के लिए अबतक नोएडा और ग्रेटर नोएडा से 90 आवेदन आ चुके हैं। फ्लोरीकल्चर सोसाइटी रजिस्ट्रेशन कर रही है। बागवानी का निरीक्षण करने नोएडा प्राधिकरण और फ्लोरीकल्चर की टीम जाएगी। सबसे सुंदर बागवानी को पुरस्कृत किया जाएगा। अलग-अलग श्रेणियों में प्रतियोगिता हो रही है। इस वर्ष के थीम फ्लावर ‘रैनुनकुलस’ के साथ यह फ्लावर शो शानदार होने वाला है।
पंजीकरण के लिए आज आखिरी मौका
फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की जनरल सेक्रेटरी ने बताया कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दक्षिण दिल्ली, फरीदाबाद और गुरुग्राम के बगीचा मालिकों और प्रकृति प्रेमियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने का शनिवार को अंतिम मौका है। इसके लिए www.noidafloriculturesociety.in पर जा सकते हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में निर्णायक मंडल बगीचों का निरीक्षण कर निर्णय करेंगे।
-- -- -- -- -- -
इन श्रेणियों में हो रहा रजिस्ट्रेशन
बड़ा बगीचा (40 वर्ग मीटर और उससे अधिक)
मध्यम बगीचा (25 से 40 वर्ग मीटर)
छोटा बगीचा (15 से 25 वर्ग मीटर)
मिनी गार्डन (15 वर्ग मीटर से कम)
बालकनी गार्डन
सर्वश्रेष्ठ एथनिक टेरेस गार्डन
सर्वश्रेष्ठ टेरेस गार्डन
सर्वश्रेष्ठ रोड साइड गार्डन
सर्वश्रेष्ठ ग्रीन बेल्ट
कॉरपोरेट, संस्थान, विश्वविद्यालय और स्कूल