फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The flyover will be ready five months before the scheduled time

Noida News: तय समय से पांच माह पहले बनकर तैयार होगा फ्लाईओवर

Sat, 23 Mar 2024 04:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:07 PM IST
विज्ञापन
The flyover will be ready five months before the scheduled time
- यूपीसीडा के सीईओ ने औद्योगिक सेक्टरों का किया निरीक्षण
विज्ञापन

- वार्षिक रखरखाव अनुबंध से सड़कों एवं नालियों की मरम्मत आदि कार्यों की रखी जाएगी निगरानी

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर और ईपीआईपी कासना में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। यहां ईपीआईपी कासना में निर्माणाधीन फ्लाईओवर निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर तय समय से पांच माह पहले ही बनकर तैयार हो जाएगा।
फ्लाईओवर के निर्माण से यूपीसीडा के औद्योगिक सेक्टर साइड-5 व ईपीआईपी में पहुंचना आसान हो जाएगा। फ्लाईओवर की अनुमानित लागत 18़ 36 करोड़ है। इसके निर्माण की जिम्मेदारी यूपी ब्रिज कॉरपोरेशन को सौंपी गई है। 391़ 4 मीटर लंबा फ्लाईओवर यूपीसीडा के औद्योगिक क्षेत्र ईपीआईपी, साइट-5, कासना एवं फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स को ग्रेटर नोएडा, नोएडा एवं दिल्ली से जोड़ेगा। परियोजना में 50 फीसदी से ज्यादा उपसंरचना का काम पूरा हो चुका है। इस परियोजना के अक्तूबर 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है,जो तय समय से 5 माह पहले होगा।
विज्ञापन

मोबाइल एप का प्रशिक्षण
इस मौके पर यूपीसीडा कर्मियों को समग्र वार्षिक रखरखाव अनुबंध के कार्यों के लिए मोबाइल एप के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ऐप का लाइव डेमो भी दिया गया। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र के साथ मिलकर कार्यशाला आयोजित की गई। सीईओ मयूर माहेश्वरी ने बताया कि आवंटियों की शिकायतों का तत्काल समाधान के लिए यूपीसीडा के कानपुर मुख्यालय में समर्पित नागरिक सुविधा केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
सीईओ ने बताया कि यूपीसीडा ने औद्योगिक क्षेत्रों में 20 हजार से अधिक क्यूआर कोड लगाए हैं। क्यूआर कोड को स्कैन करने पर आवंटियों को संबधित ठेकेदार और यूपीसीडा के अधिकारी से संबंधित जानकारी प्राप्त हो जाती है। मुख्यालय स्तर पर क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज शिकायतों का पर्यवेेक्षण किया जाता है, जिससे पूरे औद्योगिक क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों के कुशल प्रबंधन और अंतनिर्हित समस्याओं के समाधान में मदद मिलती है। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी राजीव त्यागी, आरएम अनिल कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक नवीन कुमार जैन आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed