{"_id":"6907502132dc15597e01e976","slug":"the-file-of-the-water-park-has-been-circulating-on-the-table-for-three-years-grnoida-news-c-23-1-lko1064-79466-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: तीन साल से टेबल पर घूम रही वाटर पार्क की फाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: तीन साल से टेबल पर घूम रही वाटर पार्क की फाइल
विज्ञापन
- सेक्टर स्वर्णनगरी के निवासियों ने कहा-वाटर पार्क में नहीं चलते फव्वारे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्णनगरी में प्रवेश करते ही दो वाटर पार्क बने हुए हैं, लेकिन तीन साल से यहां लगे फव्वारे चल नहीं पाए हैं। हर बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से बजट तैयार होने का भरोसा दिया जाता है। अधिकारी जल्द काम शुरू होने का आश्वासन देते हैं। सेक्टरवासियों का आरोप है कि वाटर पार्क की फाइल एक टेबल से दूसरे टेबल पर घूम रही है। रविवार को अमर उजाला संवाद में सेक्टर स्वर्णनगरी के निवासियों ने अपनी समस्याओं की बातें प्रमुखता से उठाईं।
निवासियों ने बताया कि ड्रेनेज की सफाई नहीं होने के कारण हर ब्लॉक में सीवर का पानी भर जाता है। सीवर की लाइन भी काफी पुरानी हो गई है, जिसके कारण हर घर के निवासियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। निवासियों ने बताया कि महिलाओं को दिर जाने के लिए दूसरे सेक्टर की ओर देखना होता है। यदि सेक्टर में मंदिर बन जाए तो उन्हें काफी आसानी होगी। ग्रीन बेल्ट की सफाई नहीं होने के कारण बदबू आ रही है। निवासियों की मदद से ग्रीन बेल्ट में हजारों पौधे लगवाए जाते हैं, लेकिन प्राधिकरण उनकी सिंचाई नहीं करा पा रहा है। पानी की लाइन आए दिन टूट जाती है। पार्कों में सीनियर सिटीजन के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था नहीं है। हाल ही में शुरू हुए ओपन जिम में उपकरण टूट चुके हैं।
लावारिस कुत्तों से परेशानी
निवासियों का आरोप है कि सेक्टर में लावारिस कुत्ते 12 से अधिक लोगों को काट चुके हैं। प्राधिकरण से कई बार कहने के बावजूद लावारिस कुत्तों को नहीं पकड़ा जा रहा है। निवासियों ने कुत्तों को तत्काल शेल्टर होम्स में भेजने की मांग की है।
विज्ञापन
निवासी बोले बदहाल है व्यवस्था
सेक्टर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। हर ब्लॉक में कूड़े का अंबार है। - राजेश्वर भाटी
ओपन जिम में लगे घटिया उपकरण टूट चुके हैं। जिन्हें तत्काल बदला जाए। - रणवीर सिंह
ड्रेनेज की सफाई नहीं होने कारण हर ब्लॉक में सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। - केपी सिंह
सेक्टर में मंदिर का निर्माण प्राधिकरण की ओर से कराया जाना चाहिए। - सत्यप्रकाश भड़ाना
लावारिस कुत्तों से निवासी परेशान हैं, कई लोगों को काट चुके हैं। - ईश्वर चंद्र
ग्रीन बेल्ट में कूड़े का अंबार लगा है, इसे साफ कराया जाना चाहिए। - एनपी सिंह