फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   The family is taking the legacy of golf to new heights across three generations.

Noida News: तीन पीढ़ियों से गोल्फ की विरासत को परिवार दे रहा नई ऊंचाई

Tue, 23 Jun 2026 01:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The family is taking the legacy of golf to new heights across three generations.
- दादा से पिता और अब बेटे तक पहुंचा सफर, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना रहे पहचान
विज्ञापन

मो. सफीक खान
नोएडा। सेक्टर-25 निवासी एक परिवार में गोल्फ केवल खेल नहीं, बल्कि तीन पीढ़ियों से चली आ रही विरासत बन चुका है। स्वर्गीय विंग कमांडर अनूप सिंह द्वारा शुरू की गई यह यात्रा उनके बेटे सिमरजीत सिंह और अब तीसरी पीढ़ी के खिलाड़ी सुखमन सिंह तक पहुंच चुकी है। परिवार के तीनों सदस्यों ने अपने-अपने समय में गोल्फ के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर जिले और देश का नाम रोशन किया है। परिवार में गोल्फ की नींव विंग कमांडर अनूप सिंह ने रखी थी। भारतीय वायु सेना में सेवा के दौरान हिंडन एयरबेस पर उनकी रुचि गोल्फ की ओर बढ़ी। नोएडा आने के बाद भी उन्होंने खेल से जुड़ाव बनाए रखा और नोएडा गोल्फ क्लब के सचिव के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके प्रयासों ने परिवार में गोल्फ संस्कृति को मजबूत आधार प्रदान किया।

कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया-
बेटे सिमरजीत सिंह ने 12 वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया और जल्द ही देश के सफल अमेच्योर खिलाड़ियों में अपनी पहचान बना ली। उन्होंने लगातार तीन बार श्रीलंका अमेच्योर चैंपियनशिप में प्रदर्शन किया और कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। तीसरी पीढ़ी के खिलाड़ी सुखमन सिंह ने छह वर्ष की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू किया। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में नेशनल सर्किट के लिए क्वालीफाई किया और सब-जूनियर नेशनल चैंपियन बने। बाद में वह देश के नंबर-1 अंडर-18 गोल्फर बने। वर्ष 2022 में स्कॉटलैंड में आयोजित जूनियर ओपन में भारत का प्रतिनिधित्व करने के बाद उन्होंने इटली, जापान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, फिलीपींस और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में देश का प्रतिनिधित्व किया। साल 2025 में सुखमन ने 124वीं आईजीयू ऑल इंडिया अमेच्योर चैंपियनशिप जीतकर राष्ट्रीय अमेच्योर चैंपियन का खिताब हासिल किया। वर्तमान में वह पेशेवर गोल्फर के रूप में एम ग्रीन आईजीपीएल टूर में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

तीन पीढ़ियों की उपलब्धियां-
विंग कमांडर अनूप सिंह ने परिवार में गोल्फ की शुरुआत की।
सिमरजीत सिंह लगातार तीन बार श्रीलंका अमेच्योर चैंपियन बने।
सुखमान सिंह ने 2025 में आईजीयू ऑल इंडिया अमेच्योर चैंपियनशिप जीतकर राष्ट्रीय खिताब हासिल किया और अब पेशेवर गोल्फ खेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed